अफगानिस्तान ने ग्रेटर नोएडा में टी-20 मैच खेले हैं लेकिन उसके पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट टेस्ट मैच का आयोजन यहां नहीं हो पाएगा। अफगानिस्तान के क्रिकेट बोर्ड ने शारजाह और ग्रेटर नोएडा के शहीद विजय सिंह पथिक स्टेडियम को अपना होम ग्राउंड बनाया था। इन दोनों स्टेडियम में अफगानिस्तान के अंतरराष्ट्रीय मैच हुए हैं।
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा में अफगानिस्तान ने टी-20 मैच खेले हैं
2 of 5
ग्रेटर नोएडा स्टेडियम
- फोटो : india.com
शारजाह में इस साल की शुरुआत में अफगानिस्तान ने आयरलैंड के खिलाफ पांच वन डे मैचों की सीरीज खेली है। ग्रेटर नोएडा में अफगानिस्तान और आयरलैंड के बीच तीन टी-20 मैच की सीरीज खेली गई थी।
विज्ञापन
मौसम की वजह से ग्रेटर नोएडा की बजाय शारजाह को चुना गया
3 of 5
शारजाह स्टेडियम
- फोटो : super sports
क्रिकट्रेकर के अनुसार अफगानिस्तान इस साल के अंत तक दिसंबर-जनवरी में जिम्बाबे के खिलाफ अपना पहला अंतरराष्ट्रीय टेस्ट खेलेगा। इस टेस्ट के लिए अफगानिस्तान के क्रिकेट बोर्ड ने ग्रेटर नोएडा के बजाय शारजाह स्टेडियम को प्राथमिकता दी है। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के सीईओ शाफिक स्टानिकजई ने कहा कि मौसम की वजह से ग्रेटर नोएडा की बजाय शारजाह को चुना गया है। दिसंबर-जनवरी में ग्रेटर नोएडा में काफी ठंड पड़ती है। कोहरे से उन दिनों वहां बेहतर क्रिकेट की उम्मीद नहीं है। लिहाजा शारजाह हमारी पहली पसंद है।
अफगानिस्तान को इसी साल टेस्ट क्रिकेट की मान्यता मिली
4 of 5
अफगानिस्तान टीम
- फोटो : hindustan times
अफगानिस्तान और आयरलैंड को इसी साल टेस्ट क्रिकेट की मान्यता मिली है। इससे पहले 2000 में बांग्लादेश को अंतरराष्ट्रीय टेस्ट खेलने की अनुमति आईसीसी ने दी थी। आईसीसी से हरी झंडी मिलने के बाद अफगानिस्तान अपने यहां क्रिकेट को और बेहतर करने की जुगत में लग गया है।
स्टानिकजई ने कहा कि शारजाह में हमारे खिलाड़ियों को बेहतर मौसम मिलेगा। वहां हम अच्छी क्रिकेट खेल पाएंगे। टीम को सपोर्ट भी अधिक मिलेगा। उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान के टेस्ट के स्तर को और बेहतर करने के लिए तीन साल का फ्रेमवर्क तैयार किया गया है। उनका लक्ष्य टीम को टेस्ट की टॉप टेन टीमों में शामिल करना है।