फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हो गई भविष्यवाणी, इस पूर्व महान गेंदबाज ने बताया कौन सी टीम होगी 2019 वर्ल्ड कप चैंपियन

Mon, 05 Feb 2018 05:14 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
ग्लेन मैक्ग्रा
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व महान तेज गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्रा इंग्लैंड की मौजूदा वन-डे टीम से काफी प्रभावित हैं। इंग्लैंड ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया को उसके घर में पांच मैचों की वन-डे सीरीज में 4-1 से पटखनी दी।
विज्ञापन

2 of 6
ग्लैन मैग्रा
इंग्लैंड की तरफ से एक न एक खिलाड़ी ने जिम्मेदारी उठाई और सीरीज के चार मुकाबलों में टीम को विनर बनाया। हालांकि, मैक्ग्रा ने साथ ही इंग्लैंड को आगामी 2019 आईसीसी वर्ल्ड कप खिताब का प्रबल दावेदार भी घोषित कर दिया है।
विज्ञापन

3 of 6
बेन स्टोक्स
बेन स्टोक्स के बिना भी इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया में दमदार प्रदर्शन किया। अब स्टोक्स की वापसी हो रही है, जिससे इंग्लैंड के न्यूजीलैंड दौरे के लिए हौसले बुलंद हैं। इंग्लैंड 2015 वर्ल्ड कप के पहले ही दौर में बाहर गया था, जिसके बाद उन्होंने वन-डे क्रिकेट को लेकर अपनी पूरी सोच बदल दी थी। 

4 of 6
इंग्लैड टीम
तीन साल के बाद इंग्लैंड में गजब का परिवर्तन देखने को मिल रहा है और ऑस्ट्रेलिया को उसके घर में मात देना उसका प्रमाण है। बहरहाल, ग्लेन मैक्ग्रा ने डेली मेल में लिखे अपने कॉलम में बताया कि इंग्लैंड की टीम अगले साल वर्ल्ड कप खिताब की प्रबल दावेदार है। 
विज्ञापन

5 of 6
england
मैक्ग्रा ने लिखा, 'मैंने इंग्लैंड क्रिकेट में गजब का बदलाव देखा है। आप उन्हें आगामी वर्ल्ड कप में खिताब का प्रबल दावेदार मान सकते हैं। इंग्लैंड ने पिछले 22 वन-डे में से 19 मुकाबले जीते हैं और अगर वह इसी लय को जारी रखते हैं तो उन्हें हराना मुश्किल होगा। वर्ल्ड कप इंग्लैंड की घरेलू जमीन पर होगा, जिसका उसे डबल फायदा मिलेगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ऑयन मॉर्गन और जो रूट - फोटो : ICC
हालांकि, मैक्ग्रा ने इयोन मॉर्गन के नेतृत्व वाली इंग्लैंड को एक चेतावनी भी दी। उन्होंने कहा, 'एक चेतावनी है कि अगर इंग्लैंड ने वर्ल्ड कप की तैयारी अभी से कर दी है तो अभी उनका पीक पर पहुंचने का समय नहीं आया है। इंग्लैंड की अगली चुनौती अगले 12 महीनों में बेहतरीन प्रदर्शन करने की होगी।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें