ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ग्लेन मैक्सवेल साल 2017 में आईपीएल में किंग्स इलेवन पंजाब की तरफ से खेले थे। इस बीच मैक्सवेल के साथ एक ऐसा हादसा हुआ था जिसमें उनकी जान बाल-बाल बची थी। करीब डेढ़ साल बीत जाने के बाद इसका खुलासा मुंबई मिरर अखबार ने बीसीसीआई सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर किया है।
विज्ञापन
2 of 10
glenn maxwell
आईपीएल के दौरान हुई एक पार्टी में ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर मैक्सवेल नशे में इतना डूब गए कि रात को ही साइकिल पे सवार होकर राजकोट स्टेडियम की तरफ निकल पड़े। इस दौरान वो साइकल से गिर भी गए और पीछे से आ रहे बड़े वाहनों की चपेट में आने से बच गए।
विज्ञापन
3 of 10
रैना और मैक्सवेल
इस पार्टी में पंजाब के अलावा गुजरात लॉयन्स के खिलाड़ी भी शामिल हुए थे। इसमें यह भी खुलासा हुआ है कि ग्लैन मैक्सवेल बिना टीम मैनेजर, लायजनिंग ऑफिसर और सिक्योरिटी स्टॉफ को बताए अपने होटल रूम से साइकल लेकर निकल गए।
4 of 10
glen maxwell
दरअसल पार्टी इस पार्टी के बाद दोनों टीमों के बीच राजकोट में एक मैच होना था। गुजरात टीम के मालिक ने मैच से पहले अपनी टीम को एक रिजॉट में पार्टी दी थी। रिजॉट पंजाब की टीम के होटल से कुछ ही दूरी पर था।
विज्ञापन
5 of 10
ग्लेन मैक्सवेल
- फोटो : Cricket Australia
पार्टी से लौटते वक्त देर रात मैक्सवेल काफी बुरी तरह नशे में धुत थे। वो साइकल नहीं चला पा रहे थे। नशे के कारण वो साइकल से गिर गए। इस दौरान सड़क पर चल रहे अन्य वाहनों की चपेट में आने से भी वो बचे।
विज्ञापन
6 of 10
BCCI
साइकिल से गिरते ही एक राहगीर ने मैक्सवेल को पहचान लिया। उसने मैक्सवेल की होटल तक पहुंचने में मदद की। मैक्सवेल के होटल लौटने के बाद टीम मैनेजर और सिक्योरिटी स्टॉफ मौके पर पहुंचे और मैक्सवेल की साइकल को वापस लेकर आए।
विज्ञापन
7 of 10
सहवाग और मैक्सवेल
मुंबई मिरर से बीसीसीआई के एक अधिकारी ने कहा, 'हमने ये निर्णय लिया था कि इस मामले को मीडिया में नहीं आने दिया जाएगा। अगर ये मामला मीडिया में आता तो काफी हो हल्ला होता।
8 of 10
स्टीव स्मिथ और ग्लैन मैक्सवेल
- फोटो : IPL official web
हमें नहीं पता बाद में बीसीसीआई की एंटी करप्शन यूनिट ने इसपर क्या कार्रवाई की है।' अधिकारी ने कहा, 'मैक्सवेल को इस तरह गुजरात लॉयन्स की पार्टी में नहीं जाना चाहिए था। अगर उन्हें जाना ही था तो टीम मैनेजर को बताकर पूरे सिक्योरिटी कवर के साथ उन्हें जाना चाहिए था।'
9 of 10
मैक्सवेल और वाटसन
- फोटो : IPL official web
बता दें कि आईपीएल के इस सीजन में ग्लेन मैक्सवेल ने किंग्स इलेवन पंजाब की तरफ से कुल 13 मैच खेले थे। इस दौरान उन्होंने 31 की औसत और 173 के स्ट्राइक रेट से कुल 310 रन बनाए थे।