फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौतम गंभीर का ट्विटर अकाउंट हुआ हैक, बॉलीवुड एक्ट्रेस को भेजा यह मेसेज

Sat, 22 Sep 2018 05:47 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 1
गौतम गंभीर
टीम इंडिया के अनुभवी ओपनर गौतम गंभीर का ट्विटर अकाउंट हैक हो गया। बाएं हाथ के बल्लेबाज के अकाउंट से हैकर ने श्रीलंका के पूर्व कप्तान कुमार संगकारा, पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान माइकल क्लार्क और एडम गिलक्रिस्ट व बॉलीवुड एक्ट्रेस चित्रांग्दा सिंह को मेसेज गए हैं।

गंभीर को इसकी जानकारी लगी कि उनका ट्विटर अकाउंट हैक हो गया है। इसके बाद उन्होंने तीनों क्रिकेटर्स व चित्रांग्दा को ट्वीट करके इसकी जानकारी दी। टीम इंडिया में वापसी की कोशिशों में जुटे गंभीर ने ट्वीट किया,  'मेरा ट्विटर अकाउंट हैक हो गया था। पिछले मेसेज पर ध्यान न दें, मुझे डर है कि हैकरों ने तुम्हारी निजी जानकारी न निकाल ली हो। कृपया सचेत रहें।'




इस पर पूर्व श्रीलंकाई कप्तान कुमार संगकारा ने जवाब दिया- 'शुक्रिया। मुझे तुम्हारे अकाउंट से मेसेज आए थे, लेकिन मुझे कुछ आशंका हुई। उम्मीद करता हूं कि फिलहाल सब ठीक है।'





इससे पहले गंभीर ने ट्वीट किया, मेरे पिछले ट्वीट डिलीट कर दिए गए हैं। इससे पुष्टि होती है कि मेरा अकाउंट हैक हो गया था। 'ट्विटर' कोई ऐक्शन लें।' गंभीर ने टीम इंडिया के लिए अंतिम टेस्ट राजकोट में 2 साल पहले इंग्लैंड के खिलाफ खेला था। उनके नाम टेस्ट क्रिकेट में 4,154 और वन-डे में 5,238 रन दर्ज हैं।

गंभीर को हाल ही में विजय हजारे ट्रॉफी के लिए दिल्ली टीम का कप्तान बनाया गया है। बाएं हाथ के अुनभवी बल्लेबाज को उम्मीद है कि इस टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन करके वह जरूर अगले साल विश्व कप के लिए टीम इंडिया में जगह हासिल कर लेंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें