राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स को हराकर आईपीएल की नंबर वन टीम कोलकाता नाइटराइडर्स के कप्तान गौतम गंभीर के नाम एक अनचाहा रिकॉर्ड भी दर्ज हो चुका है।
विज्ञापन
अपनी टीम के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज हैं गौतम गंभीर
2 of 5
- फोटो : pti
आईपीएल के इस सीजन में कुल 5 में से 4 मुकाबले जीत कर कोलकाता नाइटराइडर्स 8 अंको के साथ टॉप पर है। इतना ही नहीं टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में भी गौतम गंभीर 237 रनों के साथ चौथे नंबर के बल्लेबाज हैं। इस क्रम में वह अपनी टीम के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज हैं।
विज्ञापन
बल्लेबाजी के एक रिकॉर्ड ने कर दिया बदनाम
3 of 5
38 साल का यह क्रिकेटर टी-20 में बतौर कप्तानी और रन बनाने के मामले में अच्छा चल रहा हो लेकिन बतौर बल्लेबाज इनका एक रिकॉर्ड अच्छा नहीं।
बात टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन आउट की है
4 of 5
- फोटो : pti
हम बात कर रहे रन आउट की। गौतम गंभीर टी-20 क्रिकेट में कुल 18 बार रनआउट हो चुके हैं। रविवार को पुणे के खिलाफ भी यह 11 रन के निजी स्कोर पर रनआउट हुए। इस रिकॉर्ड में हालांकि अभी यह तीसरे नंबर पर हैं। लेकिन नंबर वन की कुर्सी इस टूर्नामेंट में कभी भी छू सकते हैं।