फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्थडे स्पेशलः सचिन-सहवाग ने जो नहीं किया, वो इस बल्लेबाज ने कर दिखाया

Sat, 14 Oct 2017 01:26 PM IST
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा
विज्ञापन
1 of 9
गोल्डबर्ग
टीम इंडिया के एक समय में बेस्ट ओपनर्स रहे सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर का आज 14 अक्टूबर को जन्मदिन है। गौतम गंभीर 36 साल के हो गए हैं। गौतम गंभीर का जन्म 14 अक्टूबर, 1981 को दिल्ली में हुआ था। आइये जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ रोचक बातें...
 
विज्ञापन

2 of 9
gautam gambhir
गौतम गंभीर एक बिजनेस क्लास फॅमिली से आते हैं। मगर उन्होंने बिजनेस छोड़ क्रिकेट को अपनाया। गौतम गंभीर ने महज 10 साल की उम्र से ही क्रिकेट खेलना शुरू कर दिए थे। भारतीय टीम में रहकर उन्होंने कई यादगार परियां खेली। 
विज्ञापन

3 of 9
गौतम गंभीर
22 साल की उम्र में ही गंभीर ने टीम इंडिया के लिए डेब्यू किया। उन्होंने साल 2003 में बांग्लादेश के खिलाफ वन-डे मैच खेलते हुए अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत की थी और 2004 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट मैच में डेव्यू किया। 

4 of 9
गौतम गंभीर
गंभीर ने भारत के लिए कई यादगार पारियां खेली हैं और इनके नाम कई सारे रिकॉर्ड्स दर्ज है। उन्होंने खराब हालत में कई बार टीम को जीत दिलाई। गंभीर ने अपनी बेहतर बल्लेबाजी से ऐसा कारनामा किया है जो क्रिकेट के दिग्गज सचिन-सहवाग भी नहीं कर पाए। गौतम गंभीर केवल एक भारतीय और चार अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटरों में से एक है जिन्होंने लगातार पांच टेस्ट मैचों में शतक लगाया है। वह लगातार चार टेस्ट सीरीज में 300 से ज्यादा रन बनाने वाले वे एकमात्र भारतीय बल्लेबाज हैं।
विज्ञापन

5 of 9
गौतम गंभीर
गंभीर ने दो वर्ल्डकप के फाइनल में शानदार बल्लेबाजी की। दक्षिण अफ्रीका में हुए पहले टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की जीत की मुख्य वजह गौतम गंभीर की बल्लेबाजी रही। उन्होंने इस टूर्नामेंट में 3 अर्धशतक लगाए। उन्होंने फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ 75 रन की शानदार पारी खेली। इसके अलावा 2011 के वर्ल्ड कप फाइनल में भी उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ सबसे बड़ी पारी खेली। इस मैच में उन्होंने 97 रन की बेहतरीन पारी खेली और टीम इंडिया नें वर्ल्ड कप पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन

6 of 9
गौतम गंभीर
फिलहाल गौतम गंभीर टीम इंडिया से बाहर चल रहे है। गंभीर ने आखिरी टी-20 दिसंबर, 2012 में पाकिस्तान के खिलाफ खेला था। इसके बाद 2016 में उन्हें न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ 1-1 टेस्ट मैच में टीम में शामिल किया गया था। अभी वे लगातार आईपीएल और घरेलू क्रिकेट में खेल रहे है। 
विज्ञापन

7 of 9
गौतम गंभीर
गौरतलब है कि गौतम गंभीर ने अभी तक 58 टेस्ट मैच खेलने के साथ 147 वनडे और 37 टी-20 मैच भी खेले है। टेस्ट मैच में उन्होंने 4154 रन बनाए हैं, जिनमें 9 शतक और 22 अर्द्धशतक शामिल हैं। वन-डे मैच में उन्होंने 5238 रन बनाए हैं, जिनमें 11 शतक और 34 अर्द्धशतक शामिल है। वहीं टी-20 फॉर्मेट में उन्होंने कोई शतक नहीं जबकि 7 अर्द्धशतक लगाए हैं।

8 of 9
गौतम गंभीर
बता दें कि गौतम गंभीर सिर्फ क्रिकेटर ही नहीं है बल्कि वे एक देशभक्त और समाज सेवक के रूप में भी जाने जाते है। वे हमेशा सोशल साइट्स पर एक्टिव रहते हैं और लोगों को देश सेवा के लिए प्रेरित करते रहते है। 
विज्ञापन

9 of 9
गौतम गंभीर - फोटो : Hindustan Times
हाल में कश्मीर के अनंतनाग जिले में आतंकी हमले में शहीद हुए सहायक पुलिस निरीक्षक अब्दुल राशिद की पांच वर्षीय बेटी जोहरा के आंसू देखकर उन्होंने जोहरा की शिक्षा में सहायता देने का वादा किया था। उनके इस कार्य की बहुत सराहना की गयी थी। खेलो में अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उन्हें वर्ष 2008 में भारत का दूसरा सबसे बड़ा खेल पुरस्कार अर्जुन पुरस्कार प्रदान किया गया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें