फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: गौतम गंभीर हुए अंपायर के गलत निर्णय का शिकार, गुस्से में दिया ऐसा रिएक्शन

Tue, 13 Nov 2018 01:03 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
gautam gambhir
गौतम गंभीर और ईशांत शर्मा जैसे सितारों से सजी नितीश राणा के नेतृत्व वाली दिल्ली की टीम रणजी ट्रॉफी के अपने पहले मैच में सोमवार (12 नवंबर) को हिमाचल प्रदेश के खिलाफ शानदार शुरुआत मिली। दिल्ली के फिरोजशाह कोटला स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में पूर्व कप्तान गौतम गंभीर अंपायर के गलत निर्णय का शिकार हो गए।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
gautam gambhir
गौतम गंभीर ने 44 रन के स्कोर पर अंपायर द्वारा गलत आउट दिए जाने के बाद अपनी नाराजगी जाहिर की। स्पिन गेंदबाज मयंक डागर की एक गेंद गंभीर के पैड से टकराकर फॉरवर्ड शॉर्ट लेग पर खड़े फील्डर के हाथों में चली गई।
विज्ञापन

3 of 5
गौतम गंभीर - फोटो : self
फील्डर प्रियांशु, विकेटकीर और गेंदबाज के एक साथ अपील करने पर अंपायर दबाव में आ गए और उन्होंने गंभीर को आउट करार दे दिया। तभी गंभीर ने अंपायर को इशारे में समझाते हुए कहा कि गेंद उनकी बॉडी को टच करके निकली है।

4 of 5
gautam gambhir
यह इशारा करते ही गंभीर गुस्से में क्रीज छोड़कर पवेलियन की तरफ हो लिए। इससे पहले दिल्ली ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। हितेन दलाल और गौतम गंभीर ओपन करने आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
gautam gambhir azhar
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही दिल्ली के क्रिकेटर गौतम गंभीर ने ईडन गार्डन पर पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दी द्वारा वेस्ट इंडीज के खिलाफ पहले टी-20 में रिंग बजाए जाने पर बीसीसी आई की कड़ी आलोचना की थी। उन्होंने बीसीसीआई की जीरो टॉलरेंस पालिसी पर भी सवाल उठाए।

यहां देखें वीडियो:
 


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें