सौरव गांगुली और एमएस धोनी
इसके बाद गांगुली बोले कि उन्हें खुशी है कि धोनी जैसा खिलाड़ी टीम इंडिया को मिला। उन्होंने कहा कि उनका खेल अविश्वसनीय था। गांगुली ने आगे कहा कि धोनी सिर्फ बेस्ट फिनिशर नहीं बल्कि ग्रेट प्लेयर्स में से एक हैं। गांगुली ने कहा, 'वह विश्व क्रिकेट में महान खिलाड़ियों में से एक हैं। केवल एक फिनिशर ही नहीं, मुझे लगता है कि हर कोई उस तरीके के बारे में बात करता है जिस तरह से वह निचले क्रम में करता है।'