टीम इंडिया के कप्तान धोनी को बहुत ही शालीन और देश हित के लिए निर्णय लेने वाला खिलाड़ी माना जाता है। लेकिन उनके अपनी टीम के किसी खिलाड़ी से इतने मतभेद रहे होंगे इस बात को कोई मान नहीं सकता। लेकिन धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया को दो बार विजयी बनाने में मुख्य भूमिका निभाने वाले इस खिलाड़ी ने आखिरकार यह मान ही लिया कि उनके महेंद्र सिंह धोनी से मतभेद रहे हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
आखिर इस खिलाड़ी ने मान ही लिया धोनी के साथ उनके थे मतभेद!
2 of 5
गौतम गंभीर
- फोटो : getty
टीम इंडिया से बाहर चल रहे सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर ने खुलासा किया है कि उनके भारत के वनडे और टी20 कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के साथ उनके मतभेद रहे हैं। फेसबुक पर लाइव वीडियो चैट के दौरान अपने प्रशंसकों के सवालों का जवाब देते हुए धोनी के साथ मतभेद की बात स्वीकार करते हुए कहा कि दोनों के बीच प्रतिद्वंदिता कभी नहीं रही।
विज्ञापन
आखिर इस खिलाड़ी ने मान ही लिया धोनी के साथ उनके थे मतभेद!
3 of 5
गौतम गंभीर
- फोटो : getty
दिल्ली रणजी टीम के कप्तान गंभीर ने माना कि कई मुद्दों पर उनकी राय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की राय से अलग रही है। लेकिन मेरे और धोनी के बीच कभी प्रतिद्वंद्विता नहीं रही। जब हम टीम इंडिया के लिए खेले तो विचारों में भिन्नता के बावजूद जीत ही हमारा एकमात्र उद्देश्य रहा।
आखिर इस खिलाड़ी ने मान ही लिया धोनी के साथ उनके थे मतभेद!
4 of 5
महेंद्र सिंह धोनी
- फोटो : getty
गौरतलब है कि गौतम गंभीर और महेंद्र सिंह धोनी के बीच आपसी तकरार की खबरें समय-समय पर सुर्खियों में रही हैं। महेंद्र सिंह धोनी पर यह भी आरोप लगता रहा है कि उन्होंने कथित तौर पर गौतम गंभीर की टीम में वापसी में बाधा पहुंचाई है। गंभीर ने आगे कहा कि जिंदगी में सबकी राय एक जैसी नहीं हो सकती। अलग-अलग राय होना कोई बड़ी बात नहीं है। मेरा मानना है कि धोनी एक बेहतरीन खिलाड़ी और बेहतरीन इंसान हैं।
आखिर इस खिलाड़ी ने मान ही लिया धोनी के साथ उनके थे मतभेद!
5 of 5
gautam gambhir
- फोटो : pti
प्रशंसकों के सवालों के जवाब देते हुए गंभीर ने कहा कि अपने क्रिकेट करियर के कुछ बेहतरीन पल उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी के साथ ही बिताए हैं। पेशेवर जीवन के अपने सर्वश्रेष्ठ पलों का हम दोनों ने मिलकर लुत्फ लिया है। चाहे वह 2007 में टी-20 विश्वकप जीत हो या 2011 में वनडे विश्वकप या फिर टेस्ट मैचों में दुनिया की नंबर एक टीम बनना। हमारा उद्देश्य और लक्ष्य हमेशा एक ही रहा, टीम की जीत।