फीफा विश्व कप 2018 का फाइनल मुकाबला फ्रांस और क्रोएशिया के बीच आज शाम सात बजे मॉस्को के लुज्निकी स्टेडियम में खेला जाएगा। एक तरफ जहां फ्रांस यह मैच जीतकर दूसरी बार चैंपियन बनने के लिए मैदान पर उतरेगी। वहीं क्रोएशिया सबसे छोटे देश के रूप में खुद को चैंपियन बनते जरूर देखना चाहेगा।
विज्ञापन
2 of 5
nikola kalinik
हालांकि क्रोएशिया यह मैच जीतता है तो उसकी टीम के ही एक खिलाड़ी को बड़ा सदमा लग सकता है। क्रोएशियाई टीम के इस खिलाड़ी का नाम है निकोला कैलिनिक। फीफा विश्व कप में इस खिलाड़ी ने अपने पैरों पर खुद कुल्हाड़ी मारने का काम किया है।
विज्ञापन
3 of 5
क्रोएशिया
दरअसल इस विश्व कप के पहले ग्रुप मैच क्रोएशिया का सामना नाईजीरिया से हुआ था। इस मैच में टीम के कोच ने कैलिनिक को बतौर सब्सटिट्यूट मैदान पर उतरने के लिए कहा था, लेकिन इस बात पर कैलिनिक बुरी तरह भड़क गए।
4 of 5
nikola kalinik
कैलिनिक ने कोच से कहा कि वह इतने बड़े खिलाड़ी होकर बतौर सब्सटिट्यूट नहीं उतरेंगे। कैलिनिक के अहंकार ने पहले ही मैच में सबकुछ बिगाड़कर रख दिया। कोच और स्टार खिलाड़ी के बीच विवाद काफी बढ़ गया और टीम ने इस खिलाड़ी को वापस देश लौटने को कह दिया।
फिर क्या था कैलिनिक वापस चले गए और रशिया में क्रोएशिया एक के बाद एक लगातार मैदान मारती गई। अब अगर यह टीम चैंपियन बन गई तो कैलिनिक अपने अहंकार के लिए खुद को कभी माफ नहीं कर सकेंगे।