1947 में बंटवारे से पहले भारत-पाकिस्तान दोनों एक मुल्क थे लेकिन उसके बाद दोनों देश अलग-अलग हो गए। बंटवारे के दौरान एक तरफ जहां अधिकतर लोग पाकिस्तान चले गए तो वहीं कुछ लोग हिंदुस्तान आ गए। ऐसे में दोनों तरफ के लोगों के कई रिश्तेदार अलग-अलग हो गए। लेकिन आज भी सरहदों के बंटने के बावजूद दोनों तरफ के लोगों में रिश्ते बरकरार हैं, इसलिए भी दोनों तरफ के लोगों में संबंध बने हुए हैं और आपस में शादियां भी होती रहती है।
फिलहाल पाकिस्तानी क्रिकेटर हसन अली की भारतीय लड़की से शादी की चर्चा जोरों पर है। ऐसे में आईए जानते हैं, उन पाकिस्तानी खिलाड़ियों के बारे में जिन्होंने भारतीय लड़कियों से शादी की।