फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...जब इस गेंदबाज ने कहा, कप्तान तो कोई भी बन सकता है, लेकिन धोनी लीडर हैं

Sun, 12 Aug 2018 07:02 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
एमएस धोनी
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का सबसे सफलतम कप्तानों में शुमार है। उनकी कप्तानी में टीम इंडिया ने 2007 आईसीसी वर्ल्ड टी-20, 2011 में आईसीसी वर्ल्ड कप और 2013 में चैंपियन ट्रॉफी जीती है। 
विज्ञापन

2 of 6
आशीष नेहरा
धोनी की कप्तानी में लंबे समय तक खेलने वाले टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज आशीष नेहरा का मानना है कि, कप्तान तो कोई भी बन सकता है लेकिन धोनी लीडर हैं।
विज्ञापन

3 of 6
एमएस धोनी
आउटलुक इंडिया के लिए एक कॉलम में पूर्व तेज गेंदबाज ने लिखा, 'कप्तानी कोई भी कर सकता है लेकिन धोनी एक सच्चा लीडर है। उसने 2007 में टीम को टी-20 विश्व कप जिताकर ये साबित किया था। इस तरह की सफलता दूसरों को भटका सकती है लेकिन उसे नहीं।'

4 of 6
आशीष नेहरा
नेहरा ने 2007 के दौर को याद करते हुए लिखा, 'मुझे याद है, वो कप्तानी में बिल्कुल नए थे, उसे टीम की कमान तब सौंपी गई जब वो आस पास भी नहीं था और उसके सामने बड़ी जिम्मेदारी थी। उससे पहले इंग्लैंड के दौरे पर राहुल द्रविड़ टीम के कप्तान थे। धोनी को कप्तान बनाना भारतीय क्रिकेट के लिए बड़ा कदम साबित हुआ। 
विज्ञापन

5 of 6
एमएस धोनी
आगे उन्होंने कहा कि, साल 2009 में धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया पहली बार टेस्ट क्रिकेट में नंबर-1 बनी थी। दबाव को कैसे हैंडल करना है, वह बखूबी जानते थे। जब टीम इंडिया, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया में लगातार 0-4 से टेस्ट सीरीज हारा तो भी उन पर कोई असर नहीं पड़ा। वह हमेशा कूल रहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
आशीष नेहरा
दबाव में टीम को मैच जिताने के लिए मशहूर कैप्टन कूल के कप्तानी छोड़ने के फैसले पर नेहरा ने लिखा, 'उन्होंने कप्तानी छोड़ने का फैसला सही समय पर लिया। इससे विराट कोहली को सेट होने के लिए थोड़ा समय मिल गया।' इस दौरान नेहरा ने धोनी को कपिल देव, सचिन तेंदुलकर, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़ जैसे दिग्गजों के बराबर बताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें