ग्रीम स्मिथ
- फोटो : File
ग्रीम स्मिथ ने दक्षिण अफ्रीका के लिए शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने 117 टेस्ट में 27 शतक और 38 अर्धशतकों की मदद से 9265 रन बनाए। वहीं 197 वन-डे में बाएं हाथ के बल्लेबाज ने 10 शतक और 47 अर्धशतकों की मदद से 6989 रन बनाए। स्मिथ ने 33 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 5 अर्धशतकों की मदद से 982 रन बनाए। वैसे, स्मिथ ने गेंदबाजी में भी हाथ आजमाए और टेस्ट में 8 जबकि वन-डे में 18 विकेट चटकाए।