फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL: केएल राहुल ने क्यों छोड़ा लखनऊ सुपरजाएंट्स का साथ? आईपीएल नीलामी से पहले खुद किया खुलासा, बताई ये वजह

Mon, 11 Nov 2024 07:12 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

केएल राहुल का लखनऊ के साथ तीन साल का करार हाल ही में समाप्त हुआ है। लखनऊ ने आईपीएल 2025 के लिए निकोलस पूरन (21 करोड़ रुपये), रवि बिश्नोई (11 करोड़ रुपये), मयंक यादव (11 करोड़ रुपये), आयुष बदोनी (चार करोड़ रुपये) और मोहसिन खान (चार करोड़ रुपये) को रिटेन किया था।
विज्ञापन
1 of 4
केएल राहुल - फोटो : IPL/BCCI
लखनऊ सुपरजाएंट्स के पूर्व कप्तान केएल राहुल ने आईपीएल 2025 के लिए होने वाली मेगा नीलामी से पहले इस बात का खुलासा किया है कि उन्होंने क्यों इस फ्रेंचाइजी का साथ छोड़ा। राहुल ने तीन सीजन तक इस टीम की कमान संभाली थी, लेकिन अगले सीजन के लिए उन्हें रिटेन नहीं किया गया। इसका मतलब है कि राहुल अब 24 और 25 नवंबर को होने वाली बड़ी नीलामी में नजर आएंगे। 
विज्ञापन

2 of 4
केएल राहुल और संजीव गोयनका - फोटो : IPL/BCCI
केएल राहुल का लखनऊ के साथ तीन साल का करार हाल ही में समाप्त हुआ है। लखनऊ ने आईपीएल 2025 के लिए निकोलस पूरन (21 करोड़ रुपये), रवि बिश्नोई (11 करोड़ रुपये), मयंक यादव (11 करोड़ रुपये), आयुष बदोनी (चार करोड़ रुपये) और मोहसिन खान (चार करोड़ रुपये) को रिटेन किया था। राहुल ने अब इस बारे में खुलासा किया है कि उन्होंने किस कारण इस टीम के साथ अपना नाता तोड़ा। 
विज्ञापन

3 of 4
केएल राहुल और संजीव गोयनका - फोटो : IPL/BCCI
राहुल के लिए अच्छा नहीं रहा था आईपीएल 2024 सीजन 
राहुल का बल्लेबाज और कप्तान के तौर पर पिछला सीजन अच्छा नहीं रहा था। 2024 में तीन सीजन में पहली बार टीम प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई नहीं कर सकी थी। केएल राहुल ने बताया कि उन्होंने लखनऊ छोड़ने का फैसला इसलिए लिया क्योंकि वह अपने खेल में स्वतंत्रता चाहते थे। केएल राहुल ने एक स्पोर्ट्स चैनल पर कहा, मैं फ्रेश शुरुआत करना चाहता हूं। मैं अपने विकल्प खोजना चाहता था जहां मैं स्वतंत्र होकर अपना गेम खेल सकूं, जहां टीम का वातावरण थोड़ा हल्का हो। कई बार आप आगे बढ़ना चाहते हैं और अपने लिए अच्छा सोचते हैं। 
विज्ञापन

4 of 4
केएल राहुल - फोटो : IPL/BCCI
भारतीय टी20 टीम में वापसी करना है राहुल का लक्ष्य
राहुल ने कहा, मैं कुछ समय से टी20 टीम से बाहर हूं और मुझे पता है कि एक खिलाड़ी के तौर पर मैं कहां खड़ा हूं। मुझे यह भी पता है कि वापसी करने के लिए मुझे क्या करने की जरूरत है। इसलिए मैं आईपीएल के अगले सीजन के लिए उत्सुक हूं जो मुझे ऐसा प्लेटफॉर्म देगा जहां जाकर मैं क्रिकेट का आनंद ले सकता हूं। मेरा लक्ष्य भारतीय टी20 टीम में वापसी करने का है।  

आईपीएल 2024 में राहुल की कप्तानी में लखनऊ का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा था और टीम अंक तालिका में सातवें स्थान पर थी। लखनऊ ने 14 मैचों में 14 अंक हासिल किए थे। हालांकि, चार टीमें ऐसी थी जिनके एक समान अंक थे, लेकिन लखनऊ का नेट रनरेट इनमें सबसे ज्यादा खराब था और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) प्लेऑफ में पहुंचने वाली चौथी टीम बनी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें