फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनोज तिवारी की हो सकती है घर वापसी, दिल्ली से खेल सकते हैं IPL 2019

Fri, 12 Apr 2019 02:03 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
manoj tiwary
इंडियन टी-20 लीग के 12वें सीजन में किसी भी फ्रैंचाइजी द्वारा नहीं लिए जाने पर मनोज तिवारी ने सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी जताई थी।
 

 
विज्ञापन

2 of 6
मनोज तिवारी - फोटो : social media
हालांकि अब ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि मनोज तिवारी जल्दी ही एक बार फिर से टी-20 लीग में खेलते हुए दिखेंगे। मनोज ने दिल्ली की टीम द्वारा चलाए गए इमरजेंसी ट्रायल में भाग लिया है।

कुछ दिन पहले ही दिल्ली के गेंदबाज हर्शल पटेल चोट की वजह से टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे।  उनकी जगह पर किसी नए खिलाड़ी को मौका देने के लिए दिल्ली की टीम ने इमरजेंसी ट्रायल का आयोजन किया था।

 
विज्ञापन

3 of 6
मनोज तिवारी - फोटो : social media
कहा जा रहा है कि कोलकाता की तरफ से खेल चुके मनोज ने इस ट्रायल में भाग लिया है। इस ट्रायल में मनोज के अलावा मुंबई के तेज गेंदबाज तुषार देशपांडे, पंजाब के मनप्रीत सिंह गोनी, कर्नाटक के स्पिनर जगदीश सुचित भी शामिल थे।

ट्रायल के बाद खिलाड़ियों के चयन पर कोई आधिकारिक फैसला नहीं लिया गया है। लेकिन दिल्ली के सलाहकार सौरव गांगुली ने कहा है कि 'तिवारी टीम के साथ हैदराबाद जाएंगे जहां दिल्ली को हैदराबाद के साथ अगला मैच खेलना है'।

4 of 6
मनोज तिवारी - फोटो : social media
गांगुली ने कहा है कि अभी एक और फाइनल ट्रायल होगा उसके बाद ही आधिकारिक घोषणा होगी। वहीं दिल्ली के लिए पहले भी मैच खेल चुके तिवारी ने ट्रायल में शामिल होने की बात मानी है और कहा है कि उन्हें उम्मीद है कि सब कुछ अच्छा रहेगा।

 
विज्ञापन

5 of 6
Manoj Tiwary
33 साल के मनोज तिवारी टीम इंडिया के लिए 12 वन-डे मैच खेल चुके हैं जिसमें उन्होंने एक शतक और एक अर्धशतक की मदद से 287 रन बनाए हैं। उन्होंने 3 टी-20 मैच भी खेले हैं जिसमें 1 पारी में 15 रन बनाए हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मनोज - फोटो : social media
इंडियन टी-20 लीग में मनोज के प्रदर्शन की बात करें तो इन्होने 98 मैचों 116 की स्ट्राइक रेट से 1695 रन बनाए हैं। इस दौरान इन्होने 7 अर्धशतक भी बनाए हैं। मनोज टी-20 लीग में अभी तक दिल्ली, कोलकाता, पुणे और पंजाब के लिए खेल चुके हैं।

नोट: आपको हमारी यह स्टोरी कैसी लगी इस पर अपना फीडबैक नीचे बने कमेंट बॉक्स में जरूर दें। साथ ही यह भी बताएं कि आप किसी विशेष खिलाड़ी, टीम या विषय के बारे में क्या जानना चाहते हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें