फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेशी दिग्गजों ने हार्दिक पांड्या को चढ़ाया, अपनी नजर में अगला कपिल देव बनाया

Tue, 07 Aug 2018 05:19 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
kapil hardik
न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर स्कॉट स्टाइरिस का मानना है कि टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या भारतीय क्रिकेट टीम के अगले कपिल देव बन सकते हैं, लेकिन इस समय वह उनके आसपास भी नहीं हैं। आइए जानते हैं हार्दिक के बारे में स्टाइरिस का और क्या मानना हैः
विज्ञापन

2 of 5
स्कॉ स्टाइरिस
'टाइम्स ऑफ इंडिया' से बातचीत में स्टाइरिस ने कहा, 'एजबेस्टन टेस्ट में सबको यह लग रहा था कि पांड्या मैच जिता सकते हैं। वह अपने हिसाब से मैच को जिताने की पूरी कोशिश भी कर रहे थे और पिच पर डटकर उन्होंने 31 रन का पारी भी खेली। फिलहाल, मैं उन्हें सारे मैचों में अच्छा योगदान करते देख रहा हूं, जिस तरह स्टोक्स कर रहे हैं। यदि वह इस समय थोड़ा खुद पर ध्यान दे तो वह स्टोक्स की तरह अगला मैच विनर हो सकते हैं।'
विज्ञापन

3 of 5
हार्दिक पांड्या - फोटो : file photo
स्टाइरिस के मुताबिक, उन्होंने आईपीएल के दौरान पांड्या को काफी नजदीक से खेलते हुए देखा है और उन्हें विश्वास हैं कि पांड्या के पास गजब का पोटेंशियल हैं और यह उनके पास सही समय है अपने पोटेंशियल को साबित करने का।'

4 of 5
हार्दिक पांड्या - फोटो : file photo
स्टाइरिस ने आगे कहा, 'मैनें पांड्या को नजदीक से खेलते हुए देखा है और मुझे पता है कि वो कितना अच्छा बन सकते हैं। टीम इंडिया ने अभी उनकी क्षमता को थोड़ा ही कुरेदा है। वह इस देश के अगले कपिल देव बन सकते हैं। फिलहाल, पांड्या उनके आसपास भी नहीं हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हार्दिक पांड्या - फोटो : file photo
बता दें कि इंगलैंड के खिलाफ खेले गए पहले टेस्ट मैच में टीम इंडिया को 31 रन से हार का सामना करना पड़ा था। एक समय ऐसा लग रहा था कि पांड्या मैच को जिता सकते हैं, लेकिन दूसरे छोर के बल्लेबाज जल्दी-जल्दी आउट होते चले गए और टीम को लक्ष्य के करीब पहुंचकर भी हार का सामना करना पड़ा। पांड्या ने दूसी पारी में विकेट पर डटकर 31 रन बनाए, जबकि पहली पारी में उन्होंने 22 रन बनाए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें