फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजीव शुक्ला ने आखिर क्यों कहा धोनी के विदाई मैच का कोई सवाल ही नहीं?

Sun, 16 Aug 2020 04:09 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
एमएस धोनी, राजीव शुक्ला - फोटो : ANI
टीम इंडिया ने पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने शनिवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। माही ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से अचानक संन्यास लेने का एलान इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए किया था। 
 
विज्ञापन

2 of 5
एमएस धोनी - फोटो : Social Media
इसके बाद झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बीसीसीआई से रांची में धोनी का फेयरवेल मैच कराने की अपील की थी। इसी को लेकर आईपीएल के पूर्व चेयरमैन राजीव शुक्ला का बयान आया है। 
विज्ञापन

3 of 5
एमएस धोनी - फोटो : social media
राजीव शुक्ला ने कहा है कि धोनी ने कभी भी बीसीसीआई से विदाई मैच कराने की इच्छा व्यक्त नहीं की। चूंकि उन्होंने इसे कभी नहीं उठाया, ऐसे में इस मैच का कोई सवाल नहीं है।
 

4 of 5
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन - फोटो : PTI
बता दें कि झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर लिखा था, 'देश और झारखंड को गर्व और उत्साह के अनेक क्षण देने वाले माही ने आज अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। हम सबके चहेते झारखंड के लाल माही को नीली जर्सी पहने नहीं देख पाएंगे, पर देशवासियों का दिल अभी भरा नहीं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
धोनी और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन - फोटो : सोशल मीडिया
सीएम सोरेन ने बीसीसीआई से अपील करते हुए कहा कि मैं मानता हूं हमारे माही का एक फेयरवेल मैच रांची में हो, जिसका गवाह पूरा विश्व बनेगा। बीसीसीआई से अपील करना चाहूंगा कि माही का एक फेयरवेल मैच कराया जाए, जिसकी मेजबानी पूरा झारखंड करेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें