अभिमन्यु मिथुन
- फोटो : social media
केपीएल में मिथुन शिवमोगा लॉयंस टीम के कप्तान है। संयुक्त पुलिस कमिश्नर (क्राइम) ने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा कि, हां हमने केपीएल में हुए फिक्सिंग से जुड़े मामले में पूछताछ के लिए अभिमन्यु मिथुन को आने के लिए निर्देश दिया है। फिलहाल वह सुरत में टी-20 मैच खेल रहे हैं। चूंकि मिथुन ने भारत का प्रतिनिधित्व किया है इसके चलते हमने इस मामले की बीसीसीआई को भी पूरी जानकारी दी है। हम मिथुन से कर्नाटक प्रीमियर लीग के पिछले सत्र से जुड़े कुछ सवाल पूछेंगे।