फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज की भविष्यवाणी, भारत 1-2 से हारेगा टेस्ट सीरीज

Fri, 30 Nov 2018 03:08 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
team india
पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग ने अपनी टीम के पक्ष में भविष्यवाणी करते हुए कहा कि टीम इंडिया को चार मैचों की सीरीज में 1-2 से हार मिलेगी। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा है कि भारत के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज में उस्मान ख्वाजा भारतीय कप्तान विराट कोहली से ज्यादा रन बनाएंगे।
विज्ञापन

2 of 5
रिकी पोंटिंग
43 वर्षीय पोंटिंग ने कहा कि ख्वाजा शानदार फॉर्म में हैं। उनका ऑस्ट्रेलिया में रिकॉर्ड शानदार है। जहां तक भारतीय तेज गेंदबाजों का सवाल है तो मुझे लगता है कि ऑस्ट्रेलिया में वह (ख्वाजा) बेहतर रहेंगे। 
विज्ञापन

3 of 5
रिकी पोंटिंग - फोटो : file photo
मुझे उम्मीद है कि वह सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाएंगे और मैन ऑफ द सीरीज भी रहेंगे। हमारी टीम सीरीज जीतेगी। भारत को इस सीरीज में 1-2 से हार मिलेगी। उन्होंने यह भविष्यवाणी ऑस्ट्रेलिया में भारत के पिछले रिकॉर्ड को देखते हुए की। 

4 of 5
टीम इंडिया - फोटो : BCCI
भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया में अभी तक एक बार भी टेस्ट सीरीज नहीं जीती है। टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया में 44 में से सिर्फ पांच टेस्ट मैच जीते हैं। वहीं 11 में से एक भी सीरीज नहीं जीती।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
team india
बता दें कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला एलिडेड में खेला जाएगा। इसके बाद टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वन-डे सीरीज भी खेलेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें