फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलियाई पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग को बड़ा सम्मान, आईसीसी 'हाल ऑफ फेम' में शामिल

Wed, 26 Dec 2018 05:16 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Ricky Ponting
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग को बुधवार को आईसीसी क्रिकेट हाल ऑफ फेम में शामिल किया गया। इस मौके पर पोंटिंग को उनके हमवतन और आईसीसी क्रिकेट हाल ऑफ फेम में शामिल ग्लेन मैकग्रा ने स्मृति चिन्ह के तौर पर कैप सौंपी। 
 
विज्ञापन

2 of 5
Ricky Ponting
बता दें कि यह कार्यक्रम भारत और आस्ट्रेलिया के बीच एमसीजी पर तीसरे टेस्ट मैच के टी-सेशन के दौरान आयोजित किया गया। पोंटिंग को पूर्व भारतीय कप्तान राहुल द्रविड़ और इंग्लैंड की महिला विकटकीपर बल्लेबाज क्लेरी टेलर के साथ जुलाई में डब्लिन में आईसीसी वार्षिक सम्मेलन के दौरान आईसीसी हाल ऑफ फेम में शामिल करने की घोषणा की गई थी। 
विज्ञापन

3 of 5
रिकी पोंटिंग - फोटो : file photo
पोंटिंग ने कैप हासिल करने के बाद कहा, 'यह अद्भुत अहसास है। यह कार्यक्रम एमसीजी पर होने से यह विशेष बन गया है। मुझे आज पता चला कि मैं उन 25 आस्ट्रेलियाई क्रिकेटरों में शामिल हूं जो इसमें शामिल हैं।'    

4 of 5
रिकी पोंटिंग - फोटो : file photo
उन्होंने कहा, 'जब आप आस्ट्रेलिया के लिए टेस्ट क्रिकेट खेलते हो तो आप खिलाड़ियों के एलीट ग्रुप में शामिल हो जाते हो लेकिन आईसीसी हाल ऑफ फेम का हिस्सा बनने से आप अधिक एलीट क्रिकेटरों के समूह का हिस्सा बन जाते हो, इसलिए यह मेरे लिए विशेष दिन है।'    
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रिकी पॉन्टिंग - फोटो : File photo
पोंटिंग ने 2012 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। इस 44 वर्षीय बल्लेबाज ने 168 टेस्ट मैचों में 13,378 रन और 375 वन-डे में 13,704 रन बनाए। उनके नाम पर 17 टी-20 इंटनेशनल में 401 रन दर्ज हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें