फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चैंपियंस ट्रॉफी 2017: टीम इंडिया को इन 5 पाक प्लेयर्स से रहना होगा सावधान

Sun, 04 Jun 2017 06:01 AM IST
amarujala.com- Presented by: पवन नाहर
विज्ञापन
1 of 6
टीम इंडिया - फोटो : getty
भारत और पाकिस्तान के बीच 4 जून को चैंपियंस ट्रॉफी का महामुकाबला खेला जाएगा। एजबेस्टन में खेले जाने वाले इस हाईवोल्टेज मैच के लिए दोनों टीमों ने कमर कस ली है। डिफेंडिंग चैंपियन भारत इस बार भी जहां फेवरिट है, वहीं वनडे नंबर पर आठवें पायदान पर मौजूद पाकिस्तान को हल्के में लेना कम खतरनाक नहीं। जानिए पाक टीम के वो 5 प्लेयर, जो भारत के लिए हैं खतरा:
विज्ञापन

चैंपियंस ट्रॉफी 2017: टीम इंडिया को इन 5 पाक प्लेयर्स से रहना होगा सावधान

2 of 6
शोएब मलिक
शोएब मलिक
छठी बार चैंपियंस ट्रॉफी में उतर रहे दिग्गज ऑलराउंडर शोएब मलिक ने इस प्रतियोगिता में 326 रन बनाने के अलावा 10 विकेट भी हासिल किए हैं। अप्रैल में वेस्टइंडीज के खिलाफ 3 मैचों में मलिक ने 163 रन बनाए थे। नंबर 5 पर बल्लेबाजी करने वाले मलिक पाकिस्तान मध्यक्रम की रीढ़ हैं और उन्हें भारत के खिलाफ रन बनाना पसंद है।
विज्ञापन

चैंपियंस ट्रॉफी 2017: टीम इंडिया को इन 5 पाक प्लेयर्स से रहना होगा सावधान

3 of 6
बाबर आजम
बाबर आजम
सिर्फ 26 वनडे में बाबर आजम ने नंबर 3 पर अपनी जगह पुख्ता कर ली है। 2016 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 3 मैचों में 3 शतक जड़ने वाले आजम ने ऑस्ट्रेलिया के खिाफ 5 मैचों में 1 शतक और 1 अर्धशतक सहित 282 रन बनाए थे। सॉलिड तकनीक वाले बाबर लंबी पारियां खेलने में माहिर हैं।

चैंपियंस ट्रॉफी 2017: टीम इंडिया को इन 5 पाक प्लेयर्स से रहना होगा सावधान

4 of 6
Mohammad Amir - फोटो : Getty
मोहम्मद आमिर
स्पॉट-फिक्सिंग प्रकरण के बाद वापसी करने वाले तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर भारत के खिलाफ आग उगल सकते हैं। वापसी के बाद से ही आमिर पाक गेंदबाजी आक्रमण के अगुवा है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हालिया सीरीज में आमिर ने 5.73 की इकोनॉमी के साथ 8 विकेट चटकाए थे।
विज्ञापन

चैंपियंस ट्रॉफी 2017: टीम इंडिया को इन 5 पाक प्लेयर्स से रहना होगा सावधान

5 of 6
शदाब खान - फोटो : Pakistan TV
शादाब खान
18 वर्षीय लेग स्पिनर ने पीएसएल में शानदार खेल दिखाकर अपनी छाप छोड़ी थी। अपने पहले दो टी-20 मैचों में 'मैन ऑफ दे मैच' चुने जाने वाले खान ने 4 टी-20 मैचों में 10 विकेट चटकाए हैं। भारत इस गेंदबाज के बारे में ज्यादा नहीं जानता और ऐसे में वो ज्यादा कारगर साबित हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चैंपियंस ट्रॉफी 2017: टीम इंडिया को इन 5 पाक प्लेयर्स से रहना होगा सावधान

6 of 6
मोहम्मद हफीज
मोहम्मद हफीज
36 वर्षीय हफीज पाकिस्तान के सबसे अनुभवी खिलाड़ियों में से एक हैं। पूर्व कप्तान के पास गेंद और बल्ले से हमला करने का खासा अनुभव है। हफीज कोशिश करेंगे कि चैंपियंस ट्रॉफी में उनकी टीम भारत के खिलाफ अपना दबदबा बनाए रखे और पाकिस्तान अपना रिकॉर्ड और बेहतर करे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें