टीम इंडिया ने रविवार को निर्णायक वन-डे में ऑस्ट्रेलिया को सात विकेट से हराकर तीन मैचों की वन-डे सीरीज 2-1 से अपने नाम की। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने भारत के सामने जीत के लिए 287 रन का लक्ष्य रखा। जवाब में भारत ने तीन विकेट खोकर ही लक्ष्य हासिल कर लिया। आइए जानते हैं भारत की इस शानदार जीत के पांच हीरो कौन रहे?