नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज में खेले गए वर्ल्ड कप के एक रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान ने नंबर 1 टीम इंग्लैंड को 14 रनों से हरा दिया।
इसी के साथ पाकिस्तान की टीम को जहां लगातार 11 हार के बाद जीत नसीब हुई वहीं टीम ने वर्ल्ड कप में जीत से अपना खाता भी खोला।
पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान की टीम ने निर्धारित 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 348 रन बनाए। जवाब में इंग्लैंड की टीम निर्धारित 50 ओवर में 9 विकेट पर 334 रन ही बना सकी और मैच हार गई। ऐसे में आइए जानते हैं पाकिस्तान की शानदार जीत के पांच हीरो के बारे में।