फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'सर' जडेजा ने इन टेस्ट पारियों में किया विरोधियों को बेअसर

Tue, 29 Nov 2016 12:43 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
'सर' रविंद्र जडेजा ने सोमवार को इंग्लैंड के खिलाफ मोहाली में खेले जा रहे सीरीज के तीसरे टेस्ट के तीसरे दिन 90 रन की पारी खेलकर टीम इंडिया को 400 रन के पार पहुंचाया। यह उनके टेस्ट करियर का अबतक का सबसे बड़ा स्कोर है। हालांकि जडेजा अपनी इस पारी के दौरान अपना पहला शतक बनाने से चूक गए। इस बेहतरीन पारी के दौरान उन्होंने 10 चौके और एक छक्का लगाया और  मैदान के चारों तरफ रन बटोरे।
विज्ञापन

'सर' जडेजा ने इन टेस्ट पारियों में किया विरोधियों को बेअसर

2 of 5
जडेजा ने  रविचंद्रन अश्विन(72) के साथ 97 रनों की साझेदारी कर बीच मझधार में फंसी टीम की नैया को किनारे लगाया । इसके बाद अपना दूसरा टेस्ट खेल रहे जयंत यादव (55) के साथ 80 रनों की साझेदारी कर भारत को मोहाली टेस्ट में एक मजबूत स्थिति पर लाकर खड़ा कर दिया। जहां से भारत के हारने की संभावना बेहद कम है। इससे पहले भी कई बार जडेजा निचले क्रम पर अपने बल्ले से कमाल कर चुके हैं। आइए उनकी ऐसी पांच पारियों पर नज़र डालते हैं। 
विज्ञापन

'सर' जडेजा ने इन टेस्ट पारियों में किया विरोधियों को बेअसर

3 of 5
जडेजा के टेस्ट की पांच बेस्ट पारियों की बात करें तो साल 2014 में क्रिकेट का मक्का कहलाने वाले लॉर्ड्स के मैदान पर सर जडेजा की अर्धशतकीय पारी की बात करना जरूरी हो जाता है। इस मैच में जडेजा ने 68 रन की पारी खेली थी। यह उनके टेस्ट करियर का पहला अर्धशतक था। इस मैच में भारत को जीत हासिल हुई थी। उनकी 68 रनों की पारी की बदौलत ही टीम इंडिया  इंग्लैंड के सामने जीत के लिए बड़ा लक्ष्य रख सकी थी। 
 

'सर' जडेजा ने इन टेस्ट पारियों में किया विरोधियों को बेअसर

4 of 5
जडेजा की तीसरी बेस्ट पारी न्यूजीलैंड के खिलाफ है। जो उन्होंने इसी साल अक्टूबर में भारत के 500वें टेस्ट के दौरान कानपुर में खेली थी। जडेजा ने मेहमान टीम के खिलाफ 50 रन की अर्द्धशतकीय पारी खेल कर टीम को संकट से बाहर निकाला था। इस मैच में भी भारत को जीत हासिल हुई थी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

'सर' जडेजा ने इन टेस्ट पारियों में किया विरोधियों को बेअसर

5 of 5
जडेजा के टेस्ट करियर की चौथी बेस्ट पारी की बात करें तो उन्होंने 2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दिल्ली में 43 रनों खेलकर टीम को बढ़त दिलाई थी। वहीं पांचवी बेस्ट पारी की बात करें तो जड़ेजा ने 2016 में न्यूजीलैंड के खिलाफ कानपुर में ही 42 रनों की नाबाद पारी खेल कर  टीम को मजबूती प्रदान की थी। 
इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू करने वाले रविंद्र जडेजा ने अपने करियर में अब तक खेले गए 23 मैच में कुल 772 रन बनाए हैं, साथ ही इतने ही मैचो की 41 पारियों में गेंदबाजी करते हुए 24.45 की औसत से 91 विकेट हासिल किए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें