एमएस धोनी
- फोटो : File
इस सीजन के 33वें मुकाबले में सीएके ने मुंबई को 4 विकेट से करारी मात दी थी। मुंबई ने निर्धारित ओवरों में 157 रन बनाए थे, जिसके जवाब में सीएसके ने 160 रन बनाकर मैच जीत लिया था। रविचन्द्रन अश्विन ने 3 विकेट झटके थे। अंतिम ओवरों में सीएके को 11 रन की जरुरत थी, जबकि मुंबई की तरफ से किरोन पोलार्ड गेंदबाजी कर रहे थे। इस मैच में धोनी ने ओवर के तीसरे गेंद में छक्का जड़कर मैच जिताया था।