फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच बल्लेबाज जो तोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर के वनडे शतकों का रिकॉर्ड

Tue, 01 Nov 2016 02:44 AM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Sachin Tendulkar
वनडे क्रिकेट में सचिन तेंदुलकर ने अपना पहला शतक अपने 79वें वनडे मैच में बनाया था। ये साल था 1994 और उनका पहला शतक ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आया था जब उन्होंने 130 गेंदों में 110 शतक बनाए थे। सचिन ने इसके बाद कभी मुड़कर नहीं देखा और वनडे में 49 शतक बना डाले।

सचिन के बाद वनडे में दूसरे सबसे ज्यादा शतक बनाने वाले बल्लेबाज ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग हैं जिनके नाम कुल 30 शतक हैं। गौर करने वाली बात है कि पहले और दूसरे नंबर में 19 शतकों का अंतर कम नहीं होता। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या सचिन तेंदुलकर का 49 शतकों का रिकॉर्ड निकट भविष्य में टूट पाएगा? वर्तमान में खेल रहे ऐेसे कौन से बल्लेबाज हैं जो सचिन के इस माउंट एवरेस्ट जैसे रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

पांच बल्लेबाज जो तोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर के वनडे शतकों का रिकॉर्ड

2 of 6
केन विलियमसन - फोटो : twitter
केन विलियमसन

 न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने पिछले कुछ सालों में जिस तरह की बल्लेबाजी की है उसने उन्हें दुनिया के चुनिंदा बल्लेबाजों की फेहरिस्त में शामिल कर दिया है। 25 साल के विलियमसन ने अपने वनडे करियर की शुरुआत साल 2010 में भारत के विरुद्ध की थी और अब तक 97 वनडे खेलकर कुल 8 शतक अपने नाम कर चुके हैं।

विलियमसन आजकल तीसरे नंबर या ओपनिंग में बल्लेबाजी करते नजर आते हैं। जिस तरह की वह क्रिकेट खेल रहे हैं उसे देखते हुए वह भविष्य में कई शतक अपने नाम कर सकते हैं। अगर वह अगले 13 साल और क्रिकेट खेल गए तो वह सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ने का दावा प्रस्तुत कर सकते हैं।
विज्ञापन

पांच बल्लेबाज जो तोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर के वनडे शतकों का रिकॉर्ड

3 of 6
क्विंटन डी कॉक - फोटो : getty
क्विंटन डी कॉक 
दक्षिण अफ्रीका टीम के युवा क्रिकेटर क्विंटन डी कॉक  की उम्र अभी महज 23 साल है। वह शतक जड़ने में बड़े सहज मालूम पड़ते हैं। उन्होंने अब तक कुल 69 वनडे मैच खेले हैं और 11 शतक जड़ दिए हैं। उनके नाम एक सीरीज में 3 शतक जड़ने का रिकॉर्ड भी है।

बाएं हाथ के बल्लेबाज डी कॉक मे बेहद प्रतिभा दिखाई देती है साथ ही वह दक्षिण अफ्रीका की ओर से ओपनिंग बल्लेबाजी करने आते हैं ऐसे में उनके पास शतक जड़ने के मौके भी ज्यादा हैं। उनकी उम्र और निरंतरता को देखते हुए वह सचिन तेंदुलकर के 49 शतकों के रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए एक और प्रबल दावेदार हैं।

पांच बल्लेबाज जो तोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर के वनडे शतकों का रिकॉर्ड

4 of 6
ab de villiers - फोटो : pti
एबी डीविलियर्स: एबी डीविलियर्स ने पिछले कुछ सालों में जिस स्तर की क्रिकेट खेली है उसने उनके अपार टैलेंट को दुनिया के सामने प्रस्तुत करने में अनोखा काम किया है। 32 साल के डीविलियर्स अब तक वनडे में कुल 24 शतक जड़ चुके हैं। इनमें 14 शतक डीविलियर्स ने 2011 से 2016 के बीच जड़े हैं। ये बताता है कि डीविलियर्स आजकल शतकों के पीछे किस तरह से हाथ धोकर पड़े हुए हैं।

जाहिर है कि डीविलियर्स की उम्र को देखते हुए वह निकट भविष्य में वनडे क्रिकेट से संन्यास लेने की योजना तो कतई नहीं बना रहे हैं। जिस स्पीड से डीविलियर्स शतक बना रहे हैं उसे देखते हुए उन्हें अगर सचिन तेंदुलकर के 49 शतकों के रिकॉर्ड को तोड़ने का प्रबल दावेदार न माना जाए तो इसे बेमानी कहेंगे।
विज्ञापन

पांच बल्लेबाज जो तोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर के वनडे शतकों का रिकॉर्ड

5 of 6
hashim amla - फोटो : getty images
हाशिम अमला: 
साल 2008 में दक्षिण अफ्रीका की ओर से वनडे क्रिकेट में पदार्पण करने वाले भारतीय मूल के क्रिकेटर हाशिम अब तक कुल 23 वनडे शतक अपने नाम कर चुके हैं। गौर करने वाली बात है कि इन शतकों में से 13 शतक उन्होंने 2013 से 2016 के बीच ही बना डाले हैं।

अमला की उम्र 33 साल है। लेकिन जिस स्पीड से वह शतक बना रहे हैं उसे देखते हुए वह भी सचिन तेंदुलकर को टक्कर दे सकते हैं। जिस तरह से वह क्रिकेट खेल रहे हैं उसे देखते हुए जरूर अमला 2023 विश्व कप खेलने के बारे में विचार कर रहे होंगे और अगर ऐसा होता है तो जरूर सचिन का यह बड़ा रिकॉर्ड खतरे में पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
विराट कोहली - फोटो : ES
विराट कोहली
विराट कोहली वनडे में अब तक कुल 26 शतक जड़ चुके हैं। 27 साल के विराट कोहली ने पिछले कुछ सालों में अपने आपको जिस तरह से क्रिकेट की पृष्ठभूमि में स्थापित किया है उसने उन्हें क्रिकेट का मास्टर बना दिया है। कोहली ने अपने 26 में से 18 शतक 2012 से 2016 के बीच जड़े हैं।

कोहली की उम्र भी अभी 27 साल और इसे देखते हुए वह कम से कम 10 साल क्रिकेट जरूर खेलेंगे। इसे देखते हुए कोहली सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड के लिए सबसे बड़ा खतरा हैं। सचिन ने भी जब 100वां अंतरराष्ट्रीय शतक जड़ा था उस वक्त सचिन ने अपने इस रिकॉर्ड को तोड़ सकने वाले लोगों में रोहित शर्मा और विराट कोहली का नाम लिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें