फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फजलहक फारूकी: कौन है यह 20 वर्षीय अफगानी पेसर जो IPL में करेगा CSK को मजबूत

Thu, 25 Mar 2021 04:32 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
फजलहक फारूकी - फोटो : instagram@fazalhaqfarooqi
आईपीएल के 14वें सीजन के शुरू होने में अब सिर्फ कुछ ही दिन बाकी हैं। सभी टीमों के खिलाड़ी भी इसकी तैयारी में जुट गए हैं और लीग के आयोजन वाली जगहों पर पहुंचकर अपनी-अपनी फ्रैंचाइजी से जुड़ने लगे हैं। यही नहीं कई टीमों और उनके खिलाड़ियों ने तो अभ्यास भी शुरू कर दिया है। फिलहाल चेन्नई सुपर किंग्स से जुड़े एक युवा तेज गेंदबाज भी भारत पंहुच चुके हैं।
विज्ञापन

2 of 4
फजलहक फारूकी - फोटो : instagram@fazalhaqfarooqi
अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बुधवार को इसकी पुष्टि की कि उनके तेज गेंदबाज फजलहक फारूकी भारत के लिए निकल चुके हैं। अफगानिस्तान के 20 वर्षीय गेंदबाज आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के साथ नेट बॉलर के रूप में जुड़ेंगे। बाएं हाथ के फजलहक फारूकी वर्तमान में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के लिए एक नया नाम हैं और अभी तक अफगानिस्तान के लिए सिर्फ एक टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला ही खेले हैं।
 
विज्ञापन

3 of 4
फजलहक फारूकी - फोटो : instagram@fazalhaqfarooqi
कौन हैं फजलहक फारूकी?
फारूकी बाएं हाथ के मध्यम तेज गेंदबाज हैं। उनका जन्म 22 सितंबर, 2000 को अफगानिस्तान के बागलान प्रांत में हुआ था। 20 वर्षीय गेंदबाज ने हाल ही में जिम्बाब्वे के खिलाफ एक टी-20 मैच से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया था। इस दौैरान उन्होंने 27 रन देकर एक विकेट हासिल किया था। फारूकी ने अंडर-19 वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान की तरफ से शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने तब चार मैचों में 5.12 की इकोनॉमी से पांच विकेट चटकाए थे।
 
विज्ञापन

4 of 4
फजलहक फारूकी - फोटो : instagram@fazalhaqfarooqi
फारूकी का आईपीएल अनुभव:
फजलहक आईपीएल 2020 का भी हिस्सा थे। तब उन्होंने यूएई में किंग्स XI पंजाब (अब पंजाब किंग्स) के लिए नेट बॉलिंग की थी। उस समय उन्होंने क्रिस गेल, केएल राहुल, मयंक अग्रवाल जैसे खिलाड़ियों के आगे गेंदबाजी की थी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें