फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ENGvPAK: पिता मैच रेफरी तो बेटा मचा रहा मैदान पर धमाल, क्रिकेट में पहली बार ऐसा कमाल

Fri, 07 Aug 2020 07:48 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
stuart broad with father - फोटो : सोशल मीडिया
पिता मैच रेफरी और बेटा मैदान पर गेंद और बल्ले से जलवा दिखा रहा है। लगातार तीसरे अंतरराष्ट्रीय टेस्ट मैच में पिता और बेटा साथ नजर आ रहे हैं। टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में यह पहली बार है जब पिता रेफरी और बेटा क्रिकेटर के रूप में खेल रहा है। यह अनोखा रिकॉर्ड किसी और ने नहीं बल्कि हाल में 500 विकेट पूरे करने वाले इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड और उनके पिता पूर्व क्रिकेटर क्रिस ब्रॉड ने बनाया है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
स्टुअर्ट ब्रोड - फोटो : ट्विटर
वेस्टइंडीज के खिलाफ हाल में संपन्न हुई सीरीज के अंतिम दो मैचों और अब पाकिस्तान के खिलाफ मैनचेस्टर में चल रहे पहले टेस्ट में भी यह पिता-पुत्र की जोड़ी साथ में है। विंडीज के खिलाफ पहले मैच में बाहर रहने वाले स्टुअर्ट ने अगले दो मैचों में कुल 16 विकेट झटकने के साथ ही एक अर्द्धशतक सहित 73 रन बनाए थे और मैन ऑफ द सीरीज बने थे। 62 वर्षीय क्रिस ने इंग्लैंड के लिए 25 टेस्ट मैचों में 39.54 की औसत से 1661 और 34 वन-डे मैचों में 40.02 की औसत से 1361 रन बनाए हैं।
विज्ञापन

3 of 6
स्टुअर्ट ब्रॉड - फोटो : सोशल मीडिया
इससे पहले अंतिम बार 14 साल पहले (2006 में) किसी एक मैच में पिता और पुत्र की जोड़ी नजर आई थी। तब केन्या के हितेश खेले रहे थे उनके पिता सुभाष मोदी अंपायरिंग कर रहे थे। 2001 से 2006 के बीच चार बार ऐसा हुआ जब मोदी पिता-पुत्र की जोड़ी एक मैच में साथ थे। सुभाष तीन बार मैदानी और एक बार टीवी अंपायर के रूप में हितेश के मैच से जुड़े थे। इसी तरह 1994 में जिंबाब्वे के पॉल स्ट्रांग के पर्दापण मैच में उसके पिता रोनाल्ड स्ट्रांग टीवी अंपायर थे।

4 of 6
पाकिस्तान क्रिकेट
पाक के लिए दो वन-डे खेलने वाले अजमत राणा के पदार्पण वन-डे (1978) में भाई शाकूर राणा मैदानी अंपायर और 1980 में ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर एलेक के दो टेस्ट मैचों उनके भाई चार्ल्स बन्नरमैन मैदानी अंपायर थे।
विज्ञापन

5 of 6
लाला अमरनाथ - फोटो : self
पदार्पण टेस्ट में शतक जड़ने वाली पिता-पुत्र की जोड़ी
टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सिर्फ एक बार ऐसा हुआ है जब पिता के बाद पुत्र ने भी पदार्पण टेस्ट में शतक जड़ा। एक रिकॉर्ड भारत के लाला अमरनाथ और उनके बेटे सुरेंद्र नाथ के नाम दर्ज है। यह भी संयोग ही है कि  इसके बाद यह दोनों कोई शतक नहीं जड़ पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बीसीसीआई
दो बार ही ऐसा हुआ है जब दादा, पिता और पुत्र ने टेस्ट मैच खेला। इनमें वेस्टइंडीज के जॉर्ज (दादा) और रॉन (पिता) ने अपने देश के लिए तो डीन हेंडले (पुत्र) ने इंग्लैंड के लिए टेस्ट मैच खेला। वहीं जहांगीर खान भारत के लिए तो उनके बेटे माजिद और पोते बाजिद पाकिस्तान के लिए टेस्ट खेले।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें