shaun pollock
7. द चोकर्स!
ऑस्ट्रेलिया ने 1999, 2003 और 2007 में विश्व कप जीत कर हैट्रिक बनाई। दक्षिण अफ्रीका विश्व कप सुपर सिक्स मैच में ऑस्ट्रेलिया से हार गया था। इस तरह वह सेमी फाइनल में पहुँचने से रह गया था। एजबॉस्टन के मैदान पर खेले गए इस मैच में दक्षिण अफ्रीका के नौ विकेट गिर चुके थे। उसे जीत हासिल करने के लिए अंतिम ओवर में नौ रन की जरूरत थी। लांस क्लुज़नर ने पहली दो गेंदों पर दो चौके लगाकर स्कोर बराबर कर दिया।
इसके बाद एक गेंद पर क्लूज़नर एक रन के लिए दौड़े, लेकिन दूसरी छोर पर खड़े एलन डोनल्ड ने उनकी तरफ देखा तक नहीं। इस तरह क्लुजनर बीच में ही फंस गए और एडम गिलक्रिस्ट ने उनकी गिल्लियां बिखेर दीं।