फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम में जगह बनाने की फिराक में है यह कंपनी

Sun, 20 Nov 2016 10:59 AM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
ग्रे निकोल्स - फोटो : official web
विश्व की जानी मानी क्रिकेट बैट  निर्माता कंपनी ग्रे-निकोल्स 40 साल के अंतराल बाद भारतीय ड्रेसिंग रूम में वापसी करने की तैयारी में है। ब्रिटेन की इस कंपनी ने भारतीय खिलाड़ियों के साथ अनुबंध करने की इच्छा जाहिर की है। 



 
विज्ञापन

टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम में जगह बनाने की फिराक में है यह कंपनी

2 of 8
एलिस्टर कुक - फोटो : Reuters
1970 के दशक में इस कंपनी ने भारतीय खिलाड़ियों को स्पॉन्सर किया था। उस दौर में ग्रे-निकोलस के साथ अनुबंध किए जाने वाले खिलाड़ियों में भारत के सर्वकालिक महानतम खिलाड़ियों में से एक सुनील गावस्कर शामिल थे। 

 
विज्ञापन

टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम में जगह बनाने की फिराक में है यह कंपनी

3 of 8
david warner - फोटो : pti
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एलेस्टर कुक, डेविड वार्नर, केन विलियमसन जैसे दिग्गज खिलाड़ियों ने अपने करियर में ग्रे-निकोल्स के बल्ले से खेलते रहे हैं। ब्रिटेन की यह कंपनी आईसीसी को क्रिकेट उत्पादों की आपूर्ति करती है। इसी कंपनी के बल्ले से क्रिकेट के पितामह के नाम से जाने जाने वाले डब्ल्यू जी ग्रेस भी खेला करते थे। 

 

टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम में जगह बनाने की फिराक में है यह कंपनी

4 of 8
केन विलियमसन - फोटो : twitter
ग्रे निकोल्स के ब्रैंड मैनेजर निक विल्टन के अनुसार, भारतीय क्रिकेट जगत उनकी कंपनी के रडार में लंबे समय से है। हम पिछले कुछ वर्षों से भारत में अपने लिए दूत की तलाश कर रहे थे लेकिन हम सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली जैसे भारतीय सितारों से बातचीत नहीं हो पाई। 

 
विज्ञापन

टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम में जगह बनाने की फिराक में है यह कंपनी

5 of 8
Karun nair, DD - फोटो : PTI
गेम्स अनलिमिटेड(स्पोर्ट्स मैनेजमेंट कंपनी ने दो युवा भारतीय खिलाड़ियों से मुलाकात करने में हमारी मदद की। इसके बाद हमने कर्नाटक के कप्तान करुण नायर और तमिलनाडु के ऑलराउंडर विजय शंकर को अनुबंधित किया है। 

 
विज्ञापन

टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम में जगह बनाने की फिराक में है यह कंपनी

6 of 8
रविंद्र जड़ेजा - फोटो : getty
विल्टन ने आगे कहा कि आईपीएल में कई अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी हमारे ब्रैंड को एडोर्स करते हैं। अब हम अपने उत्पादों को भारतीय क्रिकेट टीम के ड्रेसिंग रूम में देखना चाहते हैं। इसके लिए हम भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज में नजरें बनाए हुए हैं। 

 
विज्ञापन

टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम में जगह बनाने की फिराक में है यह कंपनी

7 of 8
सैम बिलिंग्स
उन्होंने बताया कि करुण नायर को उनकी कंपनी ने इंग्लैंड के खिलाड़ी सैम बिलिंग्स के उनके बारे में बताए जाने के बाद अनुबंधित किया। दिल्ली डेयरडेविल्स के लिए खेलते वक्त दोनों खिलाड़ी एक दूसरे के करीब आए थे। दोनों के बीच अच्छी दोस्ती है। इसके बाद से वो करुण नायर के प्रदर्शन पर नजर जमाए हुए थे। 

 
विज्ञापन

टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम में जगह बनाने की फिराक में है यह कंपनी

8 of 8
टीम इंडिया - फोटो : getty
हाल ही में नाइक ने टीम इंडिया के आधे से ज्यादा खिलाड़ियों के साथ स्पॉन्सरशिप डील खत्म कर ली थी। इस साल खत्म हो रहे अनुबंध को घाटे के कारण आगे नहीं बढ़ाया। इसलिए भारतीय ड्रेसिंग रूम में जगह बनाने का उसके पास उपयुक्त मौका है। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें