फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय क्रिकेट के पितामह के बारे में वो बातें, जो आप नहीं जानते होंगे!

Sat, 10 Sep 2016 11:32 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
रणजीतसिंह जी
महाराजा रणजीतसिंह जी भारत के पहले क्रिकेटर कहे जा सकते हैं। भले ही वो भारत की टीम से न खेले हों, मगर फिर भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने वाले वो पहले भारतीय हैं। क्रिकेट को भारत में मशहूर करने वालों में रणजीतसिंह जी का नाम सबसे पहले लिया जा सकता है। 10 सिंतबर 1872 को जन्में रणजीतसिंह को उपनाम ‘रणजी’ है। आइए जानते हैं उनके बारे में 10 बातें:

 
Trending Videos
विज्ञापन

भारतीय क्रिकेट के पितामह के बारे में वो बातें, जो आप नहीं जानते होंगे!

2 of 10
रणजीतसिंह जी
क्रिकेट से ज्यादा टेनिस था पसंद
10 साल की उम्र में क्रिकेट से नाता जोड़ने वाले रणजी के बारे में कहा जाता है कि उन्हें ‘जेन्टलमेंस’ के खेल से ज्यादा टेनिस में रुचि थी। उनकी तकनीक भी क्रिकेट के बजाय टेनिस के लिए बेहतर थी।
विज्ञापन

भारतीय क्रिकेट के पितामह के बारे में वो बातें, जो आप नहीं जानते होंगे!

3 of 10
रणजीतसिंह जी
‘ब्लू’ जीतने की चाहत थी
‘ब्लू’ एक अवॉर्ड होता है जो स्कूल और युनिवर्सिटी चैंपियनशिप के दौरान दिया जाता है। सिर्फ ऑक्सफोर्ड और कैंब्रिज युनिवर्सिटी में ही ‘ब्लू’ दिया जाता था। रणजी ने 1891 में एडमिशन लिया और 2 साल में ही ‘ब्लू’ जीत लिया।

 

भारतीय क्रिकेट के पितामह के बारे में वो बातें, जो आप नहीं जानते होंगे!

4 of 10
रणजीतसिंह जी
बैकफुट पर महारथ हासिल करने वाले पहले खिलाड़ियों में शुमार
रणजी के लगता था कि उनके साथी खिलाड़ी फ्रंटफुट पर निर्भर करते हैं और शॉर्ट पिच गेंदों पर फेल हो जाते हैं। रणजी ने बैकुफट पर महारथ हासिल करने के लिए अपना एक पैर जमीन के साथ बांध कर प्रैक्टिस की। यहीं से ‘लेग ग्लांस’ का इजात हुआ।

 
विज्ञापन

भारतीय क्रिकेट के पितामह के बारे में वो बातें, जो आप नहीं जानते होंगे!

5 of 10
रणजीतसिंह जी
भेदभाव का हुए शिकार
प्रैक्टिस में शानदार खेल दिखाने वाले रणजी को भी भेदभाव का शिकार होना पड़ा। उन्हें 2 साल टीम में शामिल किया गया। उनके कप्तान को रणजी के ‘भारतीय’ होने से दिक्कत थी। फिर किसी खिलाड़ी के चोटिल होने के कारण उन्हें शामिल किया और उन्होंने 44 की शानदार औसत से रन बनाकर अपना लोहा मनवाया।
विज्ञापन

भारतीय क्रिकेट के पितामह के बारे में वो बातें, जो आप नहीं जानते होंगे!

6 of 10
क्रिकेट
शानदार फील्डर भी थे
बेहतरीन बल्लेबाजी के अलावा रणजी शानदार बल्लेबाज भी थे। स्लिप में फील्डिंग के दौरान रणजी ने एक सीजन में 19 कैच लपके। रणजी ने अपने फर्स्ट क्लास करियर में कुल 233 कैच पकड़े।
विज्ञापन

भारतीय क्रिकेट के पितामह के बारे में वो बातें, जो आप नहीं जानते होंगे!

7 of 10
क्रिकेट
बनाए बड़े स्कोर
ससेक्स के लिए डेब्यू करने के बाद रणजी ने 10 सीजन में 1000 से ज्यादा रन बनाए। अपने फर्स्ट क्लास करियर में उन्होंने कुल 72 शतक और 109 अर्धशतक बनाए। 1896, 1899,1900 में वो काउंटी सीजन के टॉप स्कोरर रहे।

 

भारतीय क्रिकेट के पितामह के बारे में वो बातें, जो आप नहीं जानते होंगे!

8 of 10
क्रिकेट
विवादित अंतरराष्ट्रीय डेब्यू
1896 में इंग्लैंड के पास राष्ट्रीय चयनकर्ता नहीं थे। लॉर्ड हैरिस के पास अधिकार था कि वो इंग्लैंड की टीम चुनते थे। लॉर्ड हैरिस रणजी को भारतीय होने के कारण टीम में जगह देने के पक्ष में नहीं थे। इसलिए उन्हें पहले टेस्ट में जगह नहीं दी गई। हालांकि उनकी ताकत सिर्फ लॉर्ड्स तक ही सीमित थी। रणजी को ओल्ड ट्रेफॉर्ड टेस्ट के लिए शामिल किया गया और उन्होंने 62 और 154 रनों की पारी खेली।

भारतीय क्रिकेट के पितामह के बारे में वो बातें, जो आप नहीं जानते होंगे!

9 of 10
क्रिकेट
अपने नाम पर रखी गई टीम की कप्तानी की
रणजी ने भारत में ज्यादा क्रिकेट नहीं खेला। उत्तर अमेरिका के दौरे पर रणजीसिंहजी ने अपनी टीम रणजी XI की कप्तानी की। बतौर कप्तान भी वो काफी सफल हुए और उनकी टीम दोनों मैच जीत गई। रणजी ने 68 और 57 रन की दो पारियां खेलीं।
विज्ञापन

भारतीय क्रिकेट के पितामह के बारे में वो बातें, जो आप नहीं जानते होंगे!

10 of 10
क्रिकेट - फोटो : getty
संन्यास के बाद भी दिया योगदान
एक हादसे में आंख गंवाने के बाद रणजी ने क्रिकेट से संन्यास ले लिया और भारत लौट आए। उन्होंने अपनी क्रिकेट विरासत अपनी भतीजे दलीपसिंह जी को सौंप दी। दलीपसिंह जी ने भी जल्द ही इंग्लैंड के लिए डेब्यू कर लिया। दलीपसिंह जी ने 12 टेस्ट मं 3 सेंचुरी और 5 हाफ सेंचुरी जड़ दी थी। उन्हीं के नाम पर दलीप ट्रॉफी का आयोजन किया जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें