ललित मोदी-सुष्मिता
- फोटो : Twitter
इससे पहले ललित मोदी का नाम बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस सुष्मिता सेन से जुड़ा था। हालांकि, विवाद होने पर सुष्मिता ने सफाई देते हुए ऐसा कुछ भी होने से इनकार कर दिया था। ललित ने साल 2022 में पोस्ट कर खुद ही सुष्मिता के साथ रिलेशनशिप में होने की जानकारी दी थी। उन्होंने पोस्ट में सुष्मिता को बेटर हाफ भी बताया था। मोदी द्वारा 'बेटर हाफ' का जिक्र करने से कई तरह की अटकलें लगाई जाने लगीं थीं, लेकिन पूर्व क्रिकेट प्रशासक ने बाद में एक अलग ट्वीट में स्पष्ट किया- बस स्पष्टता के लिए कहना चाहता हूं कि मैं और सुष्मिता ने शादी नहीं की है। बस एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। एक दिन हमारी शादी भी होगी।