फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाम बड़े और दर्शन छोटे: IPL 2020 में हर टीम का वो एक महंगा खिलाड़ी जिसे अगले साल हटा देना चाहिए

Fri, 13 Nov 2020 02:24 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
आईपीएल 2020 - फोटो : ट्विटर @ipl
यूएई में खेले गए आईपीएल के 13वें सीजन का समापन हो चुका है। कोरोना काल में एक महीने से अधिक चले इस टूर्नामेंट में कई रिकॉर्ड और उपलब्धियां देखने को मिली। इस चर्चित टी-20 लीग में जहां कई युवा खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से दिल जीता तो वहीं कई बड़े खिलाड़ियों ने निराश किया। ऐसे में आइए जानते हैं हर फ्रैंचाइजी के एक महंगे खिलाड़ी के बारे में जो टीम के लिए सिरदर्द साबित हुआ।
विज्ञापन

2 of 9
ग्लेन मैक्सवेल - फोटो : सोशल मीडिया
ग्लेन मैक्सवेल:
किंग्स इलेवन पंजाब ने ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल को 10.75 करोड़ की बड़ी धनराशि के साथ अपने साथ जोड़ा था। लेकिन मैक्सवेल ने पूरे सीजन में बेहद निराशाजनक प्रदर्शन किया। मैक्सवेल ने 13 मैचों में महज 108 रन बनाए और तीन विकेट ही लिए। उनके बल्ले से ना तो एक भी अर्धशतक निकला और नाहीं कोई छक्का।   
विज्ञापन

3 of 9
पैट कमिंस - फोटो : ट्विटर @KKRiders
पैट कमिंस:
तेज गेंदबाज पैट कमिंस को कोलकाता नाइटराइडर्स ने इस सीजन के लिए 15.5 करोड़ की बड़ी रकम के साथ अपने साथ जोड़ा था। वो सबसे महंगे खिलाड़ी थे लेकिन इसके बावजूद उन्होंने अपने प्रदर्शन से न्याय नहीं किया और टीम के लिए आखिरी के कुछ मैचों को छोड़कर बाकी में फेल रहे। कमिंस ने 14 मैचों में 146 रन बनाए और 12 विकेट अपने नाम किए।  

4 of 9
स्टीव स्मिथ - फोटो : twitter@rajasthanroyals
स्टीव स्मिथ:
राजस्थान रॉयल्स के कप्तान स्टीव स्मिथ को टीम ने 12.5 करोड़ रुपये की बड़ी रकम के साथ अपने साथ जोड़ा। लेकिन टेस्ट में बेस्ट इस खिलाड़ी ने अपनी छवि और कीमत के अनुरूप प्रदर्शन नहीं किया। स्मिथ ने इस सीजन में 14 मैचों में 26 की औसत से सिर्फ 311 रन बनाए और कुछ मैचों को छोड़कर हर मैच में फेल रहे।
विज्ञापन

5 of 9
मनीष पांडेय - फोटो : @IPL
मनीष पांडे:
सनराइजर्स हैदराबाद के मध्यक्रम के बल्लेबाज मनीष पांडे इस सीजन में कोई खास कमाल नहीं कर पाए। 11 करोड़ रुपये की बड़ी रकम के साथ ख़रीदे गए पांडे ने 16 मैचों में 32 की औसत और 127 की स्ट्राइक रेट से 425 रन बनाए।
विज्ञापन

6 of 9
क्रिस मॉरिस - फोटो : PTI
क्रिस मोरिस:
दक्षिण अफ्रीकी ऑलराउंडर क्रिस मोरिस को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर इस साल बड़ी रकम के साथ खरीदा था। विराट की टीम ने उनपर 10 करोड़ रुपये खर्च किए थे। हालांकि उन्होंने खर्च रकम के हिसाब से कोई खास प्रदर्शन नहीं किया। मोरिस ने 9 मैचों में 34 रन बनाए और 11 विकेट लिए।
विज्ञापन

7 of 9
केदार जाधव
केदार जाधव:
चेन्नई सुपर किंग्स के 35 वर्षीय ऑलराउंडर केदार जाधव इस पूरे सीजन बुरी तरह से फेल रहे। 7.8 करोड़ की राशि वाले इस खिलाड़ी ने इस बार आठ मैचों में महज 62 रन बनाए। उनके बल्ले से भी ना कोई अर्धशतक आया और नाहीं कोई छक्का।

8 of 9
Nathan Coulter Nile
नाथन कुल्टर नाइल:
तेज गेंदबाज कुल्टर नाइल को इस बार मुंबई इंडियंस ने आठ करोड़ में ख़रीदा था। हालांकि वे उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे। कुल्टर नाइल को सात मैचों में आजमाया गया लेकिन वे कोई खास प्रभाव नहीं छोड़ पाए और सिर्फ पांच विकेट ही ले पाए।
विज्ञापन

9 of 9
शिमरोन हेटमेयर - फोटो : twitter@DelhiCapitals
शिमरॉन हेटमेयर:
कैरेबियाई बल्लेबाज के लिए दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 7.75 करोड़ रुपये खर्च किए लेकिन कुछ मैचों को छोड़कर वे कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए। हेटमेयर ने 12 मैचों में सिर्फ 185 रन बनाए और एक भी अर्धशतक नहीं लगा पाए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें