टीम इंडिया के बल्लेबाज केएल राहुल ने इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज के पहले टी-20 मैच में सिर्फ 54 गेंदों पर 10 चौके और पांच छक्कों की मदद से शतक ठोक दिया। बड़ी बात यह रही कि राहुल ने यह शतक सिर्फ 160 रन के लक्ष्य का पीछा करने दौरान जमाया, जो उनकी अद्भुत क्षमता को बयां करता है। इस शतक के साथ ही राहुल अब 'हिटमैन' के नाम से मशहूर रोहित शर्मा के स्पेशल क्लब में शामिल हो गए हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
केएल राहुल
इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी की और निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 159 रन बनाए। जवाब में केएल राहुल (101*, 54 गेंद, 10x4, 5x6) की बेहतरीन पारी के दम पर टीम इंडिया ने 10 गेंदें शेष रहते दो विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
विज्ञापन
3 of 5
केएल राहुल
राहुल के शतक में जेसन रॉय की बड़ी भूमिका रही। उनसे एक गलती हुई, जिसकी वजह से वह इंग्लैंड के विलेन बन गए। 26 वर्षीय राहुल मैनचेस्टर में खेले गए मैच में शतक नहीं बना पाते अगर जेसन रॉय उनका आसान कैच नहीं टपकाते। डेविड विली द्वारा किए पारी के तीसरे ओवर की अंतिम गेंद पर बैकवर्ड प्वाइंट में मौजूद जेसन रॉय ने राहुल का आसान कैच टपका दिया। तक कर्नाटक का बल्लेबाज केवल 17 रन बनाकर खेल रहा था।
4 of 5
इयोन मोर्गन
पहला टी-20 मुकाबला गंवाने के बाद इंग्लिश टीम के कप्तान इयोन मोर्गन ने कहा, 'बटलर और जेसन रॉय ने हमें अच्छी शरुआत दिलाई लेकिन बीच के विकेट जल्दी गिरने की वजह से हम बड़ा टारगेट देने से चूक गए। वहीं टीम इंडिया के लिए केएल राहुल जिस तरह से बल्लेबाजी कर रहे थे, उन्हें रोकना आसान नहीं था। टीम इंडिया अच्छी खेली इसलिए वह इस जीत की हकदार है।'
हालांकि केएल राहुल की तूफानी पारी के बावजूद मैच का हीरो कुलदीप यादव को माना गया और उन्हें मैन ऑफ द मैच से भी सम्मानित किया गया। कुलदीप यादव ने चार ओवर में 24 रन देकर पांच विकेट चटकाए।