फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ENDvIND: इन 3 खिलाड़ियों को मिल सकती है लॉर्डस टेस्ट में जगह, एक तो तिहरा शतक भी जड़ चुका है

Mon, 06 Aug 2018 06:59 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
एजबेस्टन में खेले गए पहले टेस्ट मैच को गंवाने के बाद अब टीम इंडिया सीरीज के शेष 4 मुकाबलों में जी-जान लगाना चाहेगी। गुरूवार से शुरू हो रहा दूसरा टेस्ट 'क्रिकेट का मक्का' कहलाए जाने वाले मशहूर लॉर्ड्स के मैदान पर खेला जाएगा।

इस मैदान पर पिछली बार टीम इंडिया ने जीत दर्ज की थी। जब भी (दो बार) यहां सीरीज का दूसरा टेस्ट हुआ है टीम इंडिया मुकाबले में हारी नहीं है जबकि एक बार जीती है। आंकड़ें भले ही टीम के पक्ष में हो, लेकिन पहले टेस्ट में भारतीय टॉप ऑर्डर की कलई खुल गई। विराट कोहली को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज रन बनाना तो दूर क्रीज पर टिक भी नहीं सका।

ऐसे में तीसरे टेस्ट मैच में टीम में बदलाव देखे जा सकते हैं। सलामी बल्लेबाज शिखर धवन और मुरली विजय दोनों ही पारियों में रन नहीं बना पाए। केएल राहुल, अजिंक्य रहाणे और फिर विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने भी अपेक्षा के अनुरूप प्रदर्शन नहीं किया। ऐसे में आइए नजर डालते हैं उन 3 खिलाड़ियों पर जो लॉर्ड्स टेस्ट में टीम में शामिल किए जा सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 4
- फोटो : espncricinfo
करूण नायर
अजिंक्य रहाणे लगातार खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। क्रिकेट पंडितों की माने तो उनकी तकनीक के साथ-साथ उनकी बल्लेबाजी प्रकृति भी सवालों के घेरे में है। ऐसे में युवा बल्लेबाज करूण नायर के बारे में भी सोचा जा सकता है।

26 वर्षीय इस खिलाड़ी ने 6 टेस्ट मैच में 60 की बेहतरीन औसत से 374 रन बनाए हैं। इन 6 में से 3 टेस्ट नायर ने इंग्लैंड के ही खिलाफ खेले हैं। जहां उनका औसत 160 का हो जाता है।  नायर ने इंग्लैंड के ही खिलाफ अपने करियर का पहला तिहरा शतक (2016 में 303 रन की नाबाद पारी) ठोका था।  नि:संदेह नायर एक ऐसे बल्लेबाज हैं, जिनके आने से मध्यक्रम स्थायित्व और मजबूत बनेगा।
विज्ञापन

3 of 4
- फोटो : File
रविंद्र जडेजा
 
एजबेस्टन टेस्ट में कोहली 4 तेज गेंदबाज और एक स्पिनर के साथ मैदान पर उतरे थे। मगर लॉर्डस के मौसम और पिच को देखते हुए वह एक और फिरकी गेंदबाज को अंतिम एकादश में शामिल कर सकते हैं। 

देश से बाहर खेले गए पिछले 10 टेस्ट मैच में जडेजा 34 विकेट झटक चुके हैं। इसके अलावा इस ऑर्थोडॉक्स स्पिनर ने 25 की औसत से रन भी बनाए हैं। पहले टेस्ट में अंग्रेज बल्लेबाज रविचंद्रन अश्विन को खेलने में पूरी तरह चुके थे और दोनों पारियों में उन्हें 7 विकेट दे दिए थे। ऐसे में अश्विन के साथ जडेजा को भी टीम में शामिल कर विराट आक्रामक खेल दिखा सकते हैं।
विज्ञापन

4 of 4
चेतेश्वर पुजारा:

पहले टेस्ट में पुजारा को शामिल न करने के बाद विराट कोहली की जमकर आलोचना हुई थी। जिसके बाद से ही इस मध्यक्रम के स्टाइलिश बल्लेबाज के चयन पर काफी चर्चा की जा चुकी है। 

राहुल द्रविड़ के उत्तराधिकारी समझे जाने वाले पुजारा की जगह केएल राहुल को टीम में जगह मिली थी, हालांकि टीम मैनेजमेंट का यह प्लान काम नहीं कर पाया और वह महज 17 रन ही बना पाए। 

टीम इंडिया के लिए 58 टेस्ट खेल चुके पुजारा ने 50.34 की औसत से 4531 रन बनाए हैं। जिसमें 206 उनका सर्वोच्च स्कोर रहा है। ऐसे में विराट कोहली पुजारा को शामिल कर किसी एक बल्लेबाज को अगले मैच से बाहर कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें