उन्होंने कहा, 'मैं अपना काम जारी रखना चाहता था। मेरे सामने कितनी भी मुश्किलें आएं, मैं सिर्फ क्रिकेट में अपना सर्वश्रेष्ठ करना चाहता था। इसका नतीजा आपके सामने है।' शमी दक्षिण अफ्रीका दौरे में सर्वाधिक 15 लेने वाले खिलाड़ी रहे। उन्होंने कहा, 'गेंदबाजी इकाई के तौर पर और मैं खुद भी बहुत खुश हूं। मैंने इस चीज के लिए काफी कड़ी मेहनत की है।'