विराट कोहली
इसके अलावा इंग्लैंड की बल्लेबाज ऑलराउंडर एलेक्जेंड्रा हर्टली ने कप्तान विराट को सपोर्ट करते हुए ट्वीट किया है। कोलकाता नाइट राइडर्स से मिली हार के बाद उन्होंने अपनी ट्विटर वॉल पर लिखा, 'खराब गेंदबाजी के चलते एक बार फिर आरसीबी हार गई। कोहली कड़ी मेहनत कर रहे हैं, लेकिन उन्हें किसी का साथ नहीं मिल रहा। उन्होंने कितना जबर्दस्त कैच भी पकड़ा। क्या कुछ ऐसा बचा है जो वो नहीं कर सकते हैं।'