फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 तस्वीरों में समझिए आखिर कैसे हारी टीम इंडिया, विराट को भी होगा अफसोस

Mon, 03 Sep 2018 05:13 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 15
इंग्लैंड बनाम भारत
साउथ हैम्प्टन में खेले गए चौथे टेस्ट में टीम इंडिया को इंग्लैंड के हाथों 60 रन से हार का सामना करना पड़ा। इसी के साथ मेजबान इंग्लैंड 3-1 से मौजूदा सरीजी अपने नाम कर ली है। वहीं, दोनों टीमों के बीच पांचवां टेस्ट मैच 7 सितंबर से खेला जाएगा, जो महज औपचारिकता भर होगी। 

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने अपनी पहली पारी में 246 रन बनाई थी। जिसके जवाब में टीम इंडिया की पहली पारी 273 रन पर ऑलआउट हो गई। इस तरह पहली पारी के आधार पर टीम इंडिया को 27 रन की बढ़त हासिल हुई।

वहीं, दूसरी पारी में मेजबान इंग्लैंड ने 271 रन बनाई और जीत के लिए टीम इंडिया को 245 रन का लक्ष्य दिया था। जवाब में भारतीय टीम 184 रन पर ही सिमट गई। आइए जानते हैं कैसे हारी टीम इंडियाः
विज्ञापन

2 of 15
भारत बनाम इंग्लैंड
मेजबान इंग्लैंड ने शनिवार को अपनी दूसरी पारी खेलने उतरी और दिन का खेल खत्म होने तक टीम का स्कोर 8 विकेट के नुकसान पर 260 रन था। इसके साथ ही तीसरे दिन का खेल खत्म हो गया।
विज्ञापन

3 of 15
भारत बनाम इंग्लैंड
रविवार को चौथे दिन का खेल खेलने उतरी मेजबान इंग्लैंड तीसरे दिन के स्कोर 11 रन ही जोड़ पाई, क्योंकि दिन के शुरुआत में ही मोहम्मद शमी ने स्टुअर्ट ब्रॉड को चलता किया।

4 of 15
भारत बनाम इंग्लैंड
वहीं, इंग्लैंड के युवा खिलाड़ी सैम करन ने दूसरी पारी में 46 रन की शानदार पारी खेलकर रन आउट हो गए। ये 46 रन टीम इंडिया को मंहगा पड़ गया। इन्हें सस्ते में निपटाना था।
विज्ञापन

5 of 15
भारत बनाम इंग्लैंड
इस मुकाबले को जीतने के लिए इंग्लैंड ने टीम इंडिया को जीत के लिए 245 रन का लक्ष्य दिया था। जवाब में भारतीय टीम 184 रन पर ही सिमट गई।
विज्ञापन

6 of 15
भारत बनाम इंग्लैंड
245 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही। सलामी बल्लेबाज केएल राहुल को ब्रॉड ने चौथी ओवर की पहली गेंद पर अपना शिकार बनाया। इस समय टीम इंडिया का स्कोर 4 रन था।
विज्ञापन

7 of 15
पुजारा
टीम इंडिया की तरफ से पहली पारी में 132 रन की नाबाद पारी खेलने वाले पुजारा दूसरी पारी में केवल 5 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। जेम्स एडरसन ने उन्हें एलबीडब्ल्यू आउट किया।
 

8 of 15
जेम्स एंडरसन
पुजारा को आउट करने के बाद जेम्स एडरसन ने टीम इंडिया के 'गब्बर' शिखर धवन को स्टोक्स के हाथों कैच आउट कर चलता किया। वह मात्र 17 रन बनाकर आउट हो गए।

9 of 15
कोहली-रहाणे
लंच तक टीम इंडिया 46 रन के स्कोर पर अपना 3 महत्वपूर्ण विकेट गंवा चुकी थी। इसके बाद कप्तान विराट कोहली और अजिंक्य रहाणे की जोड़ी पिच पर मौजूद थे।

10 of 15
विराट कोहली
जल्दी-जल्दी 3 विकेट गिर जाने के बाद कप्तान विराट कोहली (58) ने अर्धशतक जमाया। जिसके बाद उन्हें मोईन अली ने अपना शिकार बनाया। यहीं से मैच का रुख पलट गया। 

11 of 15
विराट कोहली
58 रन के स्कोर पर कोहली आउट हो गए। उन्हें मोईन अली ने अपना शिकार बनाया। वह काफी निराश थे। इस टी-टाइम तक टीम इंडिया का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 126 था। वहीं, जीत के लिए भारतीय टीम को 119 रन की दरकार थी, जबकि उसके 6 विकेट शेष थे।

12 of 15
हार्दिक पांड्या
कोहली के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आए हार्दिक पांड्या (0) भी ज्यादा देर तक पिच पर टिक नहीं पाए और स्टोक्स को अपना विकेट गंवा बैठे।
 

13 of 15
ऋषभ पंत
पहली पारी में 29 गेंदे खेलकर एक भी रन नहीं बनाने वाले ऋषभ पंत अपनी दूसरी पारी में भी कुछ खास नहीं कर पाए और ऑल्स शॉट खेलकर केवल 18 रन बनाकर आउट हो गए।

14 of 15
मोईन अली
ऋषभ पंत तक टीम इंडिया को जीतने की आशा थी, लेकिन उनके आउट होने के बाद यह आशा निराशा में बदल गई और नतीजा नहीं निकला जिसका इंतजार मेजबान इंग्लैंड को था। इशांत शर्मा (0) और मोहम्मद शमी (8) भी कुछ खास नहीं कर पाए।
विज्ञापन

15 of 15
इंग्लैंड बनाम भारत
टीम इंडिया का अंतिम विकेट आर अश्विन के रूप में गिरा। उन्हें सैम करन ने चलता किया। वह अपनी टीम के लिए 25 रन बटोर पाए। इसी के साथ मेजबान इंग्लैंड यह मुकाबला 60 रन से जीत गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें