फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Cup से पहले इंग्लैंड के लिए बुरी खबर, टीम के सलामी बल्लेबाज एलेक्स हेल्स पर लगा बैन

Sat, 27 Apr 2019 07:41 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
एलेक्स हेल्स - फोटो : file
क्रिकेट वर्ल्ड कप को शुरू होने में कुछ ही हफ्तों का समय बाकी है। 30 मई से शुरू होने वाले विश्व कप के लिए सभी टीमों ने अपने 15 खिलाड़ियों की घोषणा कर दी है।  

हालांकि वर्ल्ड कप के शुरू होने से पहले इंग्लैंड की मुश्किलें खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं।
विज्ञापन

2 of 6
एलेक्स हेल्स - फोटो : getty
एक तरफ जहां उसके दिग्गज खिलाड़ी चोटिल हो रहे हैं वहीं अब उसके एक महत्वपूर्ण खिलाड़ी पर बैन लगा दिया गया है।
विज्ञापन

3 of 6
एलेक्स हेल्स - फोटो : getty
इंग्लैंड के बल्लेबाज एलेक्स हेल्स पर प्रतिबंधित दवाइयों के सेवन मामले में टेस्ट पॉजिटिव आने के बाद 21 दिनों का बैन लगा दिया गया है। द गार्जियन में छपी एक खबर के मुताबिक एलेक्स हेल्स को प्रतिबंधित ड्रग्स का सेवन करने का दोषी पाया गया है जिसके बाद उन्हें ये सजा सुनाई गई है।

इस मामले में इंग्लैंड के दिग्गज माइकल वॉन ने भी ट्वीट कर नाराजगी जताई है।
 

4 of 6
एलेक्स हेल्स - फोटो : twitter
हालांकि अभी वर्ल्ड कप के शुरू होने में काफी समय है और उम्मीद है कि हेल्स का बैन तब तक समाप्त हो जाएगा और वो टीम के साथ जुड़ जाएंगे।
विज्ञापन

5 of 6
एलेक्स हेल्स - फोटो : Reuters
हेल्स ने अब तक इंग्लैंड के लिए 70 एकदिवसीय मैच खेले हैं जिसमें इन्होने 37.79 की औसत से 2419 रन बनाए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सैम बिलिंग्स - फोटो : file
हेल्स से पहले आज जहां सैम बिलिंग्स एक मैच के चोटिल हो गए वहीं टीम के अन्य खिलाड़ी जेसन रॉय और जो डेनली भी अस्वस्थ हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें