फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खूबसूरती और टैलेंट की अदभुत मिसाल है यह खिलाड़ी

Thu, 17 Nov 2016 07:09 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
एलिस पेरी
हर खिलाड़ी का सपना होता है कि वह एक दिन अपने देश का प्रतिनधित्व करे और अपने प्रदर्शन से देश को गौरान्वित करे। लेकिन दुनिया भर में बहुत से खिलाड़ी ऐसे भी हैं जो एक नहीं एक से ज्यादा खेलों में अपने देश का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। 

 
विज्ञापन

खूबसूरती और टैलेंट की अदभुत मिसाल है यह खिलाड़ी

2 of 8
एलिस पेरी
ऐसी ही एक खिलाड़ी है ऑस्ट्रेलिया की एलिस पेरी। बला की खूबसूरत पैरी ऑस्ट्रेलिया की ऐसी खिलाड़ी हैं जिन्होंने क्रिकेट और फुटबॉल की सबसे बड़ी प्रतियागिताओं यानी विश्वकप में अपने देश का प्रतिनिधित्व किया है। 

 
विज्ञापन

खूबसूरती और टैलेंट की अदभुत मिसाल है यह खिलाड़ी

3 of 8
एलिस पेरी
3 नवंबर 1990 की जन्मीं पेरी ने 16 वर्ष की उम्र में ऑस्ट्रेलियाकी राष्ट्रीय फुटबॉल और क्रिकेट में जगह बनाई थी। उन्होंने जुलाई 2007 में ऑस्ट्रेलिया के लिए पहला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच खेला था। इसके एक महीने बाद ऑस्ट्रेलियाई फुटबॉल टीम के लिए भी उन्होंने यह कारनामा किया था। 

 

खूबसूरती और टैलेंट की अदभुत मिसाल है यह खिलाड़ी

4 of 8
एलिस पेरी
पेरी ऑस्ट्रेलिया की ओर से क्रिकेट और फुटबॉल में प्रतिनिधित्व करने वाली सबसे कम उम्र की खिलाड़ी हैं। इसके साथ ही वह क्रिकेट और फुटबॉल के विश्वकप में खेलने वाली पहली ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी भी हैं। 

 
विज्ञापन

खूबसूरती और टैलेंट की अदभुत मिसाल है यह खिलाड़ी

5 of 8
एलिस पेरी
पेरी अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर में 6 टेस्ट, 77 वनडे और 67 टी-20 मैच खेले हैं। पेरी ने बतौर गेंदबाद टेस्ट में 27, वनडे में 105 और टी-20 में 77 विकेट हासिल किए हैं। वहीं बल्लेबाजी में  पेरी ने टेस्ट में 219, वनडे में 1585 और टी-20 में 797 रन बनाए हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वह एक भी शतक नहीं लगा पाई हैं। टेस्ट में 1, वनडे में 14 और टी-20 में 3 अर्धशतक लगा चुकी हैं। 

 
विज्ञापन

खूबसूरती और टैलेंट की अदभुत मिसाल है यह खिलाड़ी

6 of 8
एलिस पेरी
उन्हें 2014 में ऑस्ट्रेलिया की टी-20 टीम का कप्तान नियुक्त किया गया। वह साल 2013 में आयोजित महिला क्रिकेट विश्वकप विजेता टीम की सदस्य थीं। साल 2010 में टी-20 विश्वकप जीतने वाली टीम की वह सदस्य थीं। फाइनल मुकाबले में उन्हें मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला था। 

 
विज्ञापन

खूबसूरती और टैलेंट की अदभुत मिसाल है यह खिलाड़ी

7 of 8
एलिस पेरी
फुटबॉल के मैदान में वह क्रिकेट के मैदान पर अलग दिखाई देती हैं। जहां क्रिकेट में पेरी बतौर तेज गेंदबाज अटैक करती हैं वहीं फुटबॉल में वह बतौर डिफेंडर खेलती हैं। उन्होंने 16 अंतरराष्ट्रीय मैचों में ऑस्ट्रेलिया की ओर से तीन गोल किए हैं। 

 
विज्ञापन

खूबसूरती और टैलेंट की अदभुत मिसाल है यह खिलाड़ी

8 of 8
एलिस पेरी
एलिस पैरी के जीवन का मूलमंत्र है, मैं जितनी कड़ी मेहनत करूंगी, मैं उतनी भाग्यशाली होती जाउंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें