फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन 7 खिलाड़ियों की किस्मत दांव पर, आज होगा चुनावी भाग्य का फैसला

Thu, 23 May 2019 07:30 AM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
गौतम गंभार और विजेंद्र सिंह - फोटो : अमर उजाला
सात चरणों में हुए लोकसभा चुनाव के बाद जिस घड़ी का सबको इंतजार था, वो घड़ी आ गई है। अब से कुछ ही देर बाद देश भर की 542 लोकसभा सीटों पर रुझान आने शुरू हो जाएंगे। 542 संसदीय सीटों के लिए डाले गए वोटों की गिनती गुरुवार की सुबह लगभग आठ बजे शुरू होगी।

सियासत की पिच पर इस बार भी खिलाड़ियों का डंका बजेगा या नहीं ये तो गुरुवार को ही पता चलेगा। सात खिलाड़ियों की किस्मत दांव पर लगी हुई है। देखना यह होगा कि चुनावी पिच पर इन खिलाड़ियों का पंच ठीक बैठता है या नहीं। आइए जानते हैं वो सात खिलाड़ी जिनके चुनावी भाग्य का फैसला 23 मई यानी गुरुवार को होना हैः
विज्ञापन

2 of 8
gautam gambhir - फोटो : सोशल मीडिया
गौतम गंभीर

टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी गौतम गंभीर पहली बार सियासी मैदान में उतरे हैं। गंभीर पूर्वी दिल्ली से भाजपा के उम्मीदवार हैं।
विज्ञापन

3 of 8
राज्यवर्धन सिंह राठौड़ - फोटो : ANI
राज्यवर्धन सिंह राठौड़

जयपुर ग्रामीण से भाजपा के उम्मीदवार एथेंस ओलंपिक के रजत पदक विजेता केंद्रीय खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ फिर मैदान में हैं तो उनके खिलाफ कांग्रेस ने दिल्ली कॉमनवेल्थ खेलों की गोल्ड मेडलिस्ट ओलंपियन डिस्कस थ्रोअर कृष्णा पूनिया को उतारा है।

4 of 8
कृष्णा पूनिया - फोटो : social media
कृष्णा पूनिया 

राजस्थान से विधायक कृष्णा पूनिया जयपुर ग्रामीण से कांग्रेस के उम्मीदवार हैं। वहीं, भाजपा ने एथेंस ओलंपिक के रजत पदक विजेता केंद्रीय खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ को चुनावी मैदान में उतारा है।
विज्ञापन

5 of 8
कीर्ति आजाद
कीर्ति आजाद 

दरभंगा छोड़ धनबाद से लोकसभा चुनाव लड़ने पहुंचे पूर्व क्रिकेटर व कांग्रेस नेता कीर्ति झा आजाद को जीत मिलेगी या हार, यह 23 मई को पता चल जाएगा। धनबाद सीट पर उनका मुकाबला बीजेपी के प्रत्याशी पीएन सिंह से है। पीएन सिंह 2009 और 2014 में यहां से जीत दर्ज कर चुके हैं। तीसरी बार बीजेपी के टिकट पर मैदान में हैं।
विज्ञापन

6 of 8
विजेंद्र सिंह - फोटो : ANI
विजेंदर सिंह 

ओलंपिक कांस्य पदक विजेता बॉक्सर विजेंदर सिंह कांग्रेस की तरफ से दक्षिण दिल्ली से चुनाव लड़ रहे है। विजेंदर भी पहली बार सियासी मैदान में उतरे हैं। 
 
विज्ञापन

7 of 8
कल्याण चौबे - फोटो : social media
कल्याण चौबे

फुटबॉलर कल्याण चौबे को भाजपा ने बंगाल की कृष्णानगर सीट से उम्मीदवार बनाया है। 
विज्ञापन

8 of 8
प्रसून बनर्जी - फोटो : social media
प्रसून बनर्जी

फुटबॉलर प्रसून बनर्जी हावड़ा से तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें