जोफ्रा आर्चर
- फोटो : ट्विटर
होल्डिंग ने दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन के खेल के दौरान ‘स्काई स्पोर्ट्स क्रिकेट’ से कहा, ‘मैं ईसीबी से इस प्रोटोकॉल को लेकर कुछ सवाल करना चाहता हूं। मैं समझ सकता हूं कि प्रोटोकॉल को लागू करना जरूरी है लेकिन मुझे लगता है कि यह थोड़ा अधिक तार्किक होना चाहिए।’
उन्होंने कहा, ‘इंग्लैंड की टीम ने बस से यात्रा क्यों नहीं की? अगर उन्होंने कोविड-19 परीक्षण पास कर लिया है, सभी साथ में है। उन्हें छह टेस्ट मैच खेलने हैं तो वे एक स्थान से दूसरे स्थान पर साथ में जा सकते हैं।’