फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैच के बाद ड्वेन ब्रावो ने धोनी का कॉलर पकड़ा

Fri, 11 Mar 2016 06:10 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
भारत और वेस्टइंडीज के बीच गुरुवार को कोलकाता में वॉर्म-अप मैच खेला गया। अपना पहला वॉर्म-अप मैच जीतने के बाद जब कप्तान महेंद्र सिंह धोनी वापस लौट रहे थे तभी विपक्षी टीम के क्रिकेटर ड्वेन ब्रावो ने उन्हें पकड़ लिया।
 
विज्ञापन

मैच के बाद ड्वेन ब्रावो ने धोनी का कॉलर पकड़ा

2 of 7
मैच खत्म होने के बाद भारतीय कप्तान कैरेबियाई क्रिकेटर ब्रावो के साथ हंसी मजाक काफी देर तक करते रहे। आपको बता दें कि धोनी और ब्रावो आईपीएल में चेन्नई सुपरकिंग्स के ‌लिए साथ खेल चुके हैं। आगे मैच की तस्वीरें देखिए।
 
विज्ञापन

मैच के बाद ड्वेन ब्रावो ने धोनी का कॉलर पकड़ा

3 of 7
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया को ठीक-ठाक शुरुआत मिली। रोहित शर्मा के साथ शिखर ने भी लंबे हिट लगाए।

मैच के बाद ड्वेन ब्रावो ने धोनी का कॉलर पकड़ा

4 of 7
हालांकि उनके जल्दी आउट होने के बाद अजिंक्य रहाणे और रोहित शर्मा ने टीम को संभालना चाहा। लेकिन रहाणे भी कुछ देर में पवेलियन चलते बने।
विज्ञापन

मैच के बाद ड्वेन ब्रावो ने धोनी का कॉलर पकड़ा

5 of 7
रोहित शर्मा ने शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने 7 छक्के और 9 चौके लगाकर 57 गेंदों में 98 नाबाद रन ठोंके।
विज्ञापन

मैच के बाद ड्वेन ब्रावो ने धोनी का कॉलर पकड़ा

6 of 7
जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी कैरेबियाई टीम को क्रिस गेल के कुछ धमाकेदार शॉट्स ने अच्छी शुरुआत दी। हालांकि जल्दी ही वह आउट हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैच के बाद ड्वेन ब्रावो ने धोनी का कॉलर पकड़ा

7 of 7
धीरे-धीरे कैरेबियाई बल्लेबाजी भारतीय गेंदबाजों के आगे धराशाई हो गई। भारत के 185 रनों के जवाब में वेस्टइंडीज ने 140 रन बनाए। भारत ने वॉर्म-अप मैच में 46 रन से बाजी मारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें