फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए 'हीरो' दिनेश कार्तिक हैं निराश, बोले- शायद ही कभी इस टीम से खेल सकूं

Thu, 22 Mar 2018 04:52 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
एमएस धोनी और दिनेश कार्तिक
दिनेश कार्तिक इस समय चर्चाओं का केंद्र बने हुए हैं। दाएं हाथ के बल्लेबाज ने हाल ही में श्रीलंका में संपन्न निदाहास ट्रॉफी के फाइनल में बांग्लादेश के खिलाफ आखिरी गेंद पर छक्का मारकर टीम इंडिया को चैंपियन बनाया। कार्तिक अब आगामी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की तैयारियों में जुट गए हैं, जहां वह दो बार की चैंपियन कोलकाता नाइटराइडर्स का नेतृत्व करेंगे।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
दिनेश कार्तिक
कार्तिक भले ही इस सीजन में केकेआर की कप्तानी करेंगे, लेकिन उन्होंने एक रोचक खुलासा करते हुए बताया कि वह हमेशा से चेन्नई सुपरकिंग्स का प्रतिनिधित्व करने का सपना देखते थे। मगर अब उन्हें इस बात की उम्मीद बेहद कम है कि वह कभी चेन्नई सुपरकिंग्स की तरफ से खेलते दिखेंगे।
विज्ञापन

3 of 5
dinesh karthik
द हिंदू ने कार्तिक के हवाले से कहा, 'आईपीएल के पहले साल से मेरा सपना सीएसके की तरफ से खेलने का था। अब 10 साल हो चुके हैं, लेकिन ऐसा कभी नहीं हुआ। यह सपना दिनों दिन छोटा होता जा रहा है। मुझे नहीं पता कि कभी चेन्नई सुपरकिंग्स की तरफ से खेलूंगा।'

4 of 5
दिनेश कार्तिक
घरेलू क्रिकेट में तमिलनाडु का प्रतिनिधित्व करने वाले कार्तिक का जन्म चेन्नई में हुआ और वह अपने शहर आधारित फ्रैंचाइजी का हिस्सा बनना चाहते हैं। उन्होंने कहा, 'मैं इसी शहर का हूं और चेन्नई टीम के लिए खेलना पसंद करूंगा। मगर मुझे आईपीएल टीम का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला है, जो बड़े सम्मान की बात है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दिनेश कार्तिक
बकौल कार्तिक, 'मैं इसके साथ पूरा न्याय करने की कोशिश करूंगा। मेरे ख्याल से चेन्नई, बैंगलोर, कोलकाता और मुंबई के फैंस काफी इमानदार हैं।' केकेआर आईपीएल-11 में अपने अभियान की शुरुआत 8 अप्रैल को करेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें