दिनेश कार्तिक
घरेलू क्रिकेट में तमिलनाडु का प्रतिनिधित्व करने वाले कार्तिक का जन्म चेन्नई में हुआ और वह अपने शहर आधारित फ्रैंचाइजी का हिस्सा बनना चाहते हैं। उन्होंने कहा, 'मैं इसी शहर का हूं और चेन्नई टीम के लिए खेलना पसंद करूंगा। मगर मुझे आईपीएल टीम का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला है, जो बड़े सम्मान की बात है।'