फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 साल बाद विश्व कप खेलेंगे दिनेश कार्तिक, आखिरी वक्त पर यूं दी पंत को पटखनी

Wed, 17 Apr 2019 08:31 AM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
team india
भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने कहा है कि विश्व कप में भारतीय क्रिकेट टीम का हिस्सा होना उनके लिए सपना सच होने जैसा है।
 
विज्ञापन

2 of 8
karthik and dhoni
इंग्लैंड एवं वेल्स की संयुक्त मेजबानी में 30 मई से शुरू हो रहे वनडे विश्व कप के लिए सोमवार को 15 सदस्यीय भारतीय टीम का ऐलान किया गया। टीम में युवा विकेटकीपर ऋषभ पंत को जगह नहीं दी गई है। उनकी जगह दूसरे विकेटकीपर के तौर पर दिनेश कार्तिक को मौका दिया गया है। 
विज्ञापन

3 of 8
virat karthik
कार्तिक ने सोमवार रात आईपीएल की अपनी टीम कोलकाता की वेबसाइट पर कहा, 'मैं बहुत उत्साहित हूं। लंबे समय बाद अब इस टीम का हिस्सा होना सपना सच होने जैसा होना है।' 

4 of 8
Dinesh Karthik - फोटो : file photo
चयन समिति के प्रमुख एमएसके प्रसाद ने पंत के ऊपर कार्तिक को तरजीह देने के सवाल पर कहा कि कार्तिक का अनुभव उनके पक्ष में गया। प्रसाद ने कहा, 'हमने पंत और कार्तिक पर विचार किया। कार्तिक एक अनुभवी खिलाड़ी हैं इसलिए हमने उन्हें चुना। जब टीम में महेंद्र सिंह धोनी नहीं होंगे तब मुश्किल समय में टीम को संभालने के लिए एक अनुभवी खिलाड़ी चाहिए जो शांत रहकर मैच को संभाल सके। इस मामले में कार्तिक आगे निकल गए।'

 
विज्ञापन

5 of 8
दिनेश कार्तिक और अंबाती रायुडू
भारत के लिए 91 वनडे मैच खेलने वाले कार्तिक ने आगे कहा, 'एक टीम के रूप में, हमने कुछ खास चीजें की हैं और अब मैं उस दौर से गुजर रहा हूं और मैं वास्तव में इस टीम का हिस्सा बनना चाहता हूं।'
विज्ञापन

6 of 8
karthik and pant
बता दें कि बल्लेबाजी करते हुए दोनों ही खिलाड़ी आक्रमकता के साथ खेलते हैं। हालांकि युवा बल्लेबाज ऋषभ पंत संयम रखने के मामले में दिनेश कार्तिक से पिछड़ते नजर आते हैं। कार्तिक ने संयम के साथ खेलते हुए टीम को कई अहम मौकों पर जीत दिलाई है। पिछले साल बांग्लादेश के खिलाफ हुआ निदहास ट्रॉफी का फाइनल मैच इसका उदाहरण है। 
विज्ञापन

7 of 8
दिनेश कार्तिक
गौरतलब है कि आगामी विश्व कप इंग्लैंड में होना है, जिसके आधार पर टीम में दिनेश कार्तिक ज्यादा फिट नजर आते हैं क्योंकि कार्तिक को विदेशी पिचों पर खेलने का अनुभव पंत से कहीं ज्यादा है।
विज्ञापन

8 of 8
दिनेश कार्तिक
विकेटकीपिंग के मामले में भी दिनेश कार्तिक ऋषभ पंत से ज्यादा एक्टिव नजर आते हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पंत की दोयम दर्जे की विकेटकीपिंग के चलते टीम ने एक मुकाबला भी गंवाया था। जबकि दिनेश कार्तिक न सिर्फ विकेटकीपिंग बल्कि मैदान के किसी कोने में बेहतर फील्डिंग करने का दम रखते हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें