फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या चैंपिंयस ट्रॉफी के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहेंगे धोनी?

Thu, 02 Feb 2017 10:21 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
इंग्लैंड के खिलाफ वनडे और टी-ट्वेंटी में इंडियन टीम के बेहतरीन प्रदर्शन कर इंग्लैंड को दोनों सीरीज में हरा दिया। यह पहला मौका था जब महेंद्र सिंह धोनी के वनडे और टी-ट्वेंटी के कप्तनी छोड़ने के बाद विराट कोहली ने टीम की अगुवाई की। इंग्लैंड को वनडे और टी-ट्वेंटी सीरीज में हराने के बाद टीम इंडिया ने धोनी को भारतीय क्रिकेट में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया। यह समारोह भारतीय टीम द्वारा इंग्लैंड को 2-1 से टी-ट्वेंटी सीरीज जीतने के बाद मनाया। 

 
विज्ञापन

धोनी को फोटो फ्रेम गिफ्ट किया

2 of 4
टीम के सभी खिलाड़ियों और स्टाफ सदस्यों ने धोनी को भारतीय क्रिकेट को नई उंचाईयों पर पहुंचाने के लिए एक विशेष सम्मान दिया। टीम ने मिलकर धोनी को अबतक के उनके करियर में मिली उपलब्धियों को एक फोटो फ्रेम गिफ्ट किया है। इस फोटो फ्रेम में धोनी की चार सबसे बड़ी उपलब्धियों को दर्शाया गया है जिनमें टी20 विश्व कप, वनडे विश्व कप, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी और टेस्ट में नंबर एक टीम बनना शामिल है।  
विज्ञापन

कुंबले ने धोनी को सच्चा और साहसी कप्तान बताया

3 of 4
अनिल कुंबले और विराट कोहली - फोटो : PTI
धोनी को सम्मान देने के लिए हेड कोच अनिल कुंबले, कप्तान विराट कोहली और अन्य टीम सदस्यों ने एक कमरे में भारत के सबसे सफलतम कप्तान धोनी के प्रति अपने प्यार को जाहिर किया। कुंबले ने धोनी को सच्चा और साहसी कप्तान बताया और क्रिकेट में उनके योगदान के लिए उनका आभार जताया, साथ ही खिलाड़ियों ने धोनी के सम्मान में थैंक्यू नोट भी पढ़ा। साथ ही, भारतीय किक्रेट कंट्रोल बोर्ड(बीसीसीआई) ने अपने आधिरकारिक ट्वीटर अकाउंट पर धोनी के प्रति सम्मान प्रकट करते हुए कहा कि 'एक प्रेरणास्रोत और उत्तम कप्तान का शुक्रिया।'
विज्ञापन

चैम्पियंस ट्रॉफी में आखिरी बार नीली जर्सी में दिख सकते हैं धोनी

4 of 4
कयास लगाए जा रहे हैं कि धोनी जून 2017 में होने वाली चैम्पियंस ट्रॉफी में आखिरी बार नीली जर्सी में दिखे। बता दें कि अपने चीर-परिचित अंदाज में धोनी ने इंग्लैंड के खिलाफ वनडे और टी-ट्वेंटी सीरीज से पहले ही कप्तानी से सन्यास ले लिया था।

जिसके बाद टीम की कमान विराट कोहली को सौंपी गई। विराट की अगुवाई में टीम इंडिया नें पहले तो वनडे सीरीज जीती और फिर टी-ट्वेंटी सीरीज को भी अपने नाम किया। विराट धोनी को कप्तानी में अपना मार्गदर्शक मानते हैं और इंग्लैंड के खिलाफ मैच के दौरान भी उनकी सलाह लेते हुए देखे गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें