फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोनी के फैंस के लिए अच्छी खबर, फिर मिली कप्तानी

Wed, 22 Feb 2017 03:26 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
महेंद्र सिंह धोनी
आईपीएल फ्रेंचाइजी राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स की कप्तानी से अचानक हटाए जाने के बाद महेंद्र सिंह धोनी के प्रशंसकों को गहरा आघात लगा था। उन्होंने सोशल मीडिया पर फ्रेंचाइजी के इस निर्णय का विरोध भी किया। 
Trending Videos
विज्ञापन

धोनी के फैंस के लिए अच्छी खबर, फिर मिली कप्तानी

2 of 5
dhoni-kohli - फोटो : getty
इस घटना के दो दिन बाद धोनी के प्रशंसकों के लिए फिर से अच्छी खबर आई  है। प्रशंसक एक बार फिर उनकी कप्तानी के करिश्मे को देख पाएंगे। आईपीएल से पहले उन्हें विजय हजारे ट्रॉफी के लिए झारखंड का  कप्तान घोषित किया गया है। 
विज्ञापन

धोनी के फैंस के लिए अच्छी खबर, फिर मिली कप्तानी

3 of 5
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : BCCI
25 फरवरी से शुरू हो रही इस वनडे प्रतियोगिता के पिछले दो सत्र में भी धोनी ने भाग लिया था लेकिन उन्होंने टीम का नेतृत्व नहीं किया था। पहली बार वह इस प्रतियोगिता में झारखंड का नेतृत्व करेंगे।  धोनी के नेतृत्व वाली टीम भी काफी मजबूत है। टीम में धोनी के अतिरिक्त ईशान किशन, सौरभ तिवारी, वरुण एरोन और शहबाज नदीम जैसे जाने-माने खिलाड़ी शामिल हैं।


 

धोनी के फैंस के लिए अच्छी खबर, फिर मिली कप्तानी

4 of 5
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : PTI
धोनी की मेंटोरशिप में हालिया रणजी सत्र में झारखंड की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन किया और पहली बार रणजी ट्रॉफी के फाइनल में पहुंची। हालांकि सेमीफाइनल में गुजरात ने उन्हें मात देकर फाइनल में जगह बनाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

धोनी के फैंस के लिए अच्छी खबर, फिर मिली कप्तानी

5 of 5
dhoni - फोटो : getty images
हालांकि यह भी कहा गया कि झारखंड को रणजी सेमीफाइनल में हार के कारण धोनी को राष्ट्रीय टीम की वनडे और टी-20 कप्तानी छोड़नी पड़ी। झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष अमिताभ चौधरी चाहते थे कि धोनी सेमीफाइनल में झारखंड की तरफ से खेलें। लेकिन धोनी ने इंकार कर दिया। इसके बाद बीसीसीआई में उपाध्यक्ष चौधरी ने चयनकर्ताओं से धोनी से भविष्य की योजना के बारे में पूछने को कहा। इसके बाद धोनी ने टीम इंडिया की कप्तानी से इस्तीफा दे दिया। 

झारखंड की टीम
महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), ईशान किशन, सौरभ तिवारी, इशांक जग्गी, विराट सिंह, कौशल सिंह, प्रत्यूष सिंह, शाहबाज नदीम, सोनू कुमार सिंह, वरुण आरोन, राहुल शुक्ला, अनुकुल राय, मोनू कुमार सिंह, कुमार देवब्रत, एस राठौड़, विकास सिंह, जसकरण सिंह, आनंद सिंह 

 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें