फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विराट-धोनी बना देंगे दूसरे टी-20 को ऐतिहासिक, शिखर-रोहित के पास भी बड़ा रिकॉर्ड बनाने का मौका

Fri, 29 Jun 2018 05:10 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
आयरलैंड के खिलाफ शुक्रवार को खेले जाने वाले दूसरे और आखिरी टी-20 मैच को अपने नाम कर टीम इंडिया जीत के साथ इंग्लैंड दौरे के लिए रवाना होना चाहेगी। डबलिन में भारतीय समयानुसार रात 8:30 बजे से शुरू होने वाले इस मुकाबले में सभी फैंस की निगाहें अपने फेवरेट क्रिकेटर्स पर होंगी। विराट-धोनी-रोहित-धवन के पास तो इस मैच का खास बनाने का कारण भी मौजूद है।
विज्ञापन

2 of 5
पहले टी-20 में रोहित शर्मा ने अपने फॉर्म का परिचय दे दिया था। 97 रन बनाकर आउट होने वाले रोहित महज 3 रन से शतक से चूक गए। अब दूसरे टी-20 में 'हिटमैन' के पास अपने नाम एक खास रिकॉर्ड करने का मौका है। रोहित 2000 टी-20 रन बनाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन सकते हैं। वह टी-20 में 1949 रन बना चुके हैं और उन्हें यह आंकड़ा छूने के लिए 51 रन की और दरकार है।
विज्ञापन

3 of 5
दूसरी ओर पिछले मैच में शून्य में आउट होने वाले विराट कोहली भी दो हजारी बनने से महज 17 रन दूर हैं। विराट कोहली 1983 रन बना चुके हैं। अगर आज विराट यह कारनामा कर लेते हैं तो सबसे कम पारियों में यह रिकॉर्ड बनाने वाले दुनिया के एकमात्र बल्लेबाज बन जाएगे। देखना होगा कि विराट-रोहित में से कौन पहले दो हजार रनों का जादूई आंकड़ा छूता है।

4 of 5
वैसे इस मैच को खास बनाने के लिए महेंद्र सिंह धोनी भी कोई कोर-कसर छोड़ना नहीं चाहेंगे। धोनी टी-20 में 1500 रनों के आंकड़े से सिर्फ 45 रन पीछे हैं। वह टी-20 में 1500 से ज्यादा रन बनाने वाले भारत के चौथे बल्लेबाज होंगे। धोनी से पहले विराट, रोहित और सुरेश रैना इस आंकड़े को छू चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ओपनर शिखर धवन भी 1000 टी-20 रन पूरे करने की दहलीज पर हैं। शिखर धवन के 958 टी-20 रन हो चुके हैं। आयरलैंड के खिलाफ दूसरे टी-20 में 42 रन बनाते ही वह इस आंकड़े को पार कर लेंगे। अगर वो आज के मैच में ये उपलब्धि हासिल कर लेते हैं तो वो सबसे तेजी से एक हजार रन पूरे करने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी बन जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें