फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन डे के बेस्ट फिनिशर हैं धोनी, यहां जानिए उनकी पांच बेमिसाल पारियां   

Mon, 28 Aug 2017 05:55 PM IST
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र
विज्ञापन
1 of 6
पल्लेकल वनडे जीतने के बाद धोनी और भुवी - फोटो : PTI
महेंद्र सिंह धोनी ने श्रीलंका के खिलाफ मौजूदा सीरीज के दूसरे और तीसरे वन डे में शानदार पारियां खेलकर टीम इंडिया को जीत दिलाई है। धोनी ऐसे प्रदर्शन के बाद 2019 के ‌विश्व कप के लिए टीम में अपना स्‍थान पक्‍का कर चुके हैं। धोनी की यह दो पारियां बता रही हैं कि वह अब भी वन डे के बेस्ट फिनिशर हैं। यहां हम आपको धोनी के कैरियर की पांच बेस्ट वन डे ‌इनिंग के बारे में बताएंगे। 
विज्ञापन

5 अप्रैल 2005 को विशाखापट्टनम में पाक के खिलाफ 148 रन 

2 of 6
धोनी - फोटो : the rising news
धोनी ने इस पारी में 15 चौके और 4 छक्के की मदद से 123 गेंद पर 148 रन बनाए थे। पाक के खिलफ छह मैचों की सीरीज के दूसरे मैच में सहवाग ने तूफानी शुरुआत करते हुए महज 40 गेंद में 74 रन ठोंक दिए। इसके बाद धोनी ने मोर्चा संभाला। भारत ने 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 356 रन बनाए। पाक 298 रनों पर ऑल आउट हो गया। 
 
विज्ञापन

31 अक्टूबर 2005 को जयपुर में श्रीलंका के खिलाफ नाबाद 183 रन 

3 of 6
धोनी - फोटो : inext live
श्रीलंका के भारत दौरे में सात मैचों की सीरीज के तीसरे मैच में जयपुर में धोनी ने 15 चौके और 10 छक्के की मदद से 145 गेंद में नाबाद 183 रन बना दिए। धोनी के धमाल के बाद टीम इंडिया ने महज 46 ओवर में ही श्रीलंका के 298 रनों के लक्ष्य को हासिल कर लिया। श्रीलंका की ओर से कुमार संगकारा ने 138 रन बनाए थे। 

13 फरवरी 2006 को पाक के खिलाफ लाहौर में नाबाद 72 रन 

4 of 6
धोनी
पाकिस्तान में पांच मैचों की सीरीज के तीसरे मैच में लाहौर में पाक की खतरनाक गेंदबाजी के आगे महज 46 गेंद में ताबड़तोड़ 72 रन बनाए। मैन ऑफ मैच धोनी की तत्कालीन राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ ने भी दिल खोलकर तारीफ की। पाक ने 288 रन बनाए थे। सचिन ने 95 रन बनाए। सचिन के आउट होने के बाद 14 ओवर में 100 रन बनाने थे। धोनी और युवराज ने मैच जिता ‌‌दिया। धोनी ने 72 रनों की पारी में 13 चौके जड़ दिए। 
विज्ञापन

2 अप्रैल 2011 को मुंबई में विश्व कप फाइनल में नाबाद 91 रन  

5 of 6
धोनी
श्रीलंका ने पहले खेलते हुए 6 विकेट पर 274 रन बनाए। महेला जयवर्धने ने 103 रन बनाए। भारत के तीन विकेट गिर गए। बाद में धोनी नंबर क्रम में बदलाव करते हुए युवराज से पहले बैटिंग करने आए और 74 गेंद पर शानदार नाबाद 91 रन बनाते हुए भारत को विश्व कप दिलाया। धोनी ने विश्व कप का विजयी छक्का मारा। धोनी की बदौलत भारत ने 48 ओवर में ही 277 रन बना लिए। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

11 जुलाई 2013 को पोर्ट ऑफ स्पेन में फाइनल में नाबाद 45 रन 

6 of 6
धोनी
वेस्टइंडीज में तीन देशों की सीरीज का फाइनल मैच, श्रीलंका ने पहले खेलते हुए 201 रन बनाए। नियमित अंतराल में विकेट गिरने के बाद भारत का स्कोर एक समय 7 विकेट पर 152 रन था। जीत असंभव लग रही थी। 167 रन पर भुवनेश्वर का आठवां विकेट भारत ने खोया, नौवां विकेट 182 रन पर विनयकुमार का गिरा लेकिन धोनी डटे रहे। उन्होंने अंतिम विकेट पर इशांत शर्मा के साथ खेलते हुए अंत में शानदार जीत दिलाई। धोनी ने नाबाद 45 रन बनाए जिसमें 5 चौके और दो छक्के शामिल रहे। धोनी ने सुरंगा लकमल की गेंद पर दो लगातार सिक्स मार दो गेंद शेष रहते ही टीम इंडिया को मैच जिताया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें